सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Two youths caught performing stunts on the roof of a car

Muzaffarnagar News: कार की छत पर बैठकर किया स्टंट, दो युवक पकड़े

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
Two youths caught performing stunts on the roof of a car
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। सिविल लाइन थाने के सदर बाजार में एक कार पर छत पर बैठ कर खतरनाक स्टंट करने वाले दो युवकों का वीडियो वायरल हुआ है। जांच पड़ताल कर पुलिस ने दोनों युवकों को कार सहित पकड़ लिया।
Trending Videos


शनिवार देर रात सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था। इसमें दो युवक सदर बाजार में कार की छत पर बैठकर खतरनाक स्टंट करते हुए दिखाई दे रहे थे। एएसपी सिद्धार्थ के मिश्रा ने कहा कि दोनों युवक अपनी जान से खिलवाड़ कर रहे थे। सड़क पर चल रहे अन्य लोगों की जान को भी खुलेआम खतरे में डाल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वीडियो की जांच पड़ताल कराकर कार को कब्जे में लेकर मंसूरपुर थाने के गांव हुसैनपुर बोपाड़ा निवासी अक्षय व नई मंडी कोतवाली के भरतिया कॉलोनी निवासी ऋषभ को हिरासत में लिया गया। कार को सीज करते हुए दोनों आरोपियों का शांति भंग की आशंका में चालान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed