सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Aarav Upadhyay topped in class 10th and Vatsal Goyal topped in class 12th.

Muzaffarnagar News: दसवीं में आरव उपाध्याय और 12वीं वत्सल गोयल ने किया टॉप

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
Aarav Upadhyay topped in class 10th and Vatsal Goyal topped in class 12th.
आईसीएसई परीक्षा परिणाम में कक्षा़ 12 वत्सल गोयल 98% सेंट थॉमस स्कूल खतौली। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos


खतौली। आईसीएसई विद्यालय सेंट थॉमस स्कूल का कक्षा 10 एवं 12 का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। कक्षा 12 में वत्सल गोयल ने 98 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय टॉप किया। सोफिया नाज ने 97.75 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय, रविकांत ने 97.25 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान हासिल किया।
सेंट थॉमस स्कूल के प्रधानाचार्य थॉमसन थॉमस ने बताया कि कक्षा 10 की परीक्षा में 99 विद्यार्थी सम्मिलित हुए। परीक्षा परिणाम में 23 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत अंक, 32 ने 80 प्रतिशत अंक, 27 ने 70 प्रतिशत अंक, 15 ने 60 प्रतिशत अंक तथा दो विद्यार्थियों ने 59.6 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। जिसमें आरव उपाध्याय ने 98.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय टॉप किया है। जबकि सुहाना सिंह ने 97.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय, अनुष्का अहलावत ने 97.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कक्षा 12 की परीक्षा में 57 विद्यार्थी सम्मिलित हुए। जिसमें 27 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत, 17 ने 80-89 प्रतिशत, 10 ने 70-79 प्रतिशत तथा तीन ने 63.3 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।

- डॉक्टर एवं इंजीनियर बनना चाहते हैं मेधावी
सेंट थॉमस स्कूल टॉप करने वाले कक्षा 12 के विद्यार्थी वत्सल गोयल ने बताया कि वह इंजीनियर बनना चाहते हैं। परीक्षा के लिए उन्होंने कड़ी मेहनत की तथा प्रतिदिन 6 से 7 घंटे तक पढ़ाई की तथा रात के समय दो घंटे परीक्षा की तैयारी की। एक-एक विषय को समझ कर पढ़ा और याद किया। बुढ़ाना तिराहा निवासी वत्सल के पिता विपुल गोयल सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं जबकि माता दीपाली गृहिणी हैं। वह अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और गुरुजनों को देते हैं। आगे की पढ़ाई के लिए कोटा से जेईई करना चाहते हैं। दूसरा स्थान प्राप्त करने वाली जैन नगर निवासी छात्रा सोफिया नाज ने बताया कि वह आगे की पढ़ाई कर डॉक्टर बनना चाहती हैं। अब वह नीट की तैयारी करेंगी।

इंजीनियर बनने की चाह, कड़ी मेहनत करेंगे : आरव
फोटो
सेंट थॉमस स्कूल कक्षा 10 के टॉपर मोहल्ला गणेशपुरी निवासी आरव उपाध्याय ने बताया कि वह आगे की पढ़ाई के लिए बीटेक कर इंजीनियर बनना चाहते हैं। परीक्षा की तैयारी को लेकर उन्होंने करीब आठ घंटे प्रतिदिन पढ़ाई की है। वह अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और गुरुजनों को देते हैं।

आईसीएसई परीक्षा परिणाम में कक्षा़ 12 वत्सल गोयल 98% सेंट थॉमस स्कूल खतौली। संवाद

आईसीएसई परीक्षा परिणाम में कक्षा़ 12 वत्सल गोयल 98% सेंट थॉमस स्कूल खतौली। संवाद

आईसीएसई परीक्षा परिणाम में कक्षा़ 12 वत्सल गोयल 98% सेंट थॉमस स्कूल खतौली। संवाद

आईसीएसई परीक्षा परिणाम में कक्षा़ 12 वत्सल गोयल 98% सेंट थॉमस स्कूल खतौली। संवाद

आईसीएसई परीक्षा परिणाम में कक्षा़ 12 वत्सल गोयल 98% सेंट थॉमस स्कूल खतौली। संवाद

आईसीएसई परीक्षा परिणाम में कक्षा़ 12 वत्सल गोयल 98% सेंट थॉमस स्कूल खतौली। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed