फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Anu selected in Team India for Commonwealth Women's Kabaddi

Muzaffarnagar News: कॉमनवेल्थ महिला कबड्डी के लिए टीम इंडिया में चुनी गईं अनु

Mon, 19 Oct 2026 12:49 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
Anu selected in Team India for Commonwealth Women's Kabaddi
भारतीय कबड्डी टीम में चयनित खिलाड़ी अनु कुमारी ।फोटो स्रोत परिजन ।
शाहपुर(मुजफ्फरनगर)। क्षेत्र के गांव काकड़ा की अंतरराष्ट्रीय महिला कबड्डी खिलाड़ी अनु कुमारी का चयन भारतीय महिला कबड्डी टीम के लिए किया गया है । चयनित खिलाड़ी टीम में शामिल अन्य खिलाड़ियों के साथ गुजरात में आयोजित होने वाली महिला कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप में प्रतिभाग करेगी ।
विज्ञापन

गांव रसूलपुर जाटान निवासी किसान कबड्डी क्लब के कोच सुनील कुमार ने बताया कि अनु कुमारी अहमदाबाद में 23 से 29 अक्तूबर तक आयोजित होने वाली कॉमनवेल्थ महिला कबड्डी चैंपियनशिप के लिए भारतीय महिला कबड्डी टीम में किया गया है ।
विज्ञापन

कोच ने बताया कि चयनित महिला कबड्डी खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर वर्ल्ड कप प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर एक स्वर्ण पदक हासिल कर चुकी है । इसके अलावा राष्ट्रीय स्तर पर चार स्वर्ण , दो रजत व एक कांस्य पदक हासिल कर चुकी है ।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला कबड्डी खिलाड़ी का भारतीय कबड्डी टीम में चयन होने पर खिलाड़ी के पिता नीरज कुमार , माता शशि देवी , बहन राखी व भाई शिवा व अंशुमन ने खुशी जताते हुए आशा व्यक्त की है कि कबड्डी खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में अपना दमदार प्रदर्शन कर देश को स्वर्ण पदक दिलाने में अपनी भूमिका निभाएगी। इसके अलावा कबड्डी कोच महिपाल सिंह , नरेश पाल सिंह , पुष्पेंद्र कुमार , नरेंद्र रघुवंशी , राहुल कुमार व संजीव बालियान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed