फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Drain to be constructed from Gandhi Colony to the bypass; groundbreaking ceremony held.

Muzaffarnagar News: गांधी कॉलोनी से बाईपास तक बनेगा नाला, किया भूमि पूजन

Mon, 19 Oct 2026 12:55 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
Drain to be constructed from Gandhi Colony to the bypass; groundbreaking ceremony held.
मुजफ्फरनगर। पुरकाजी विधानसभा क्षेत्र में जल निकासी व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए गांधी कॉलोनी से पचेंडा रोड होते हुए बाईपास तक सड़क के दोनों ओर करीब 7.5 किमी. लंबे नाले का निर्माण कराया जाएगा। रविवार को प्रदेश के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री अनिल कुमार ने विधिवत भूमि पूजन कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। नाला निर्माण पर 37 करोड़ रुपये का खर्च आएगा। कार्यदायी संस्था सीएंडडीएस नाला निर्माण कराएगी।
विज्ञापन



30 फुटा पचेंडा रोड पर आयोजित भूमि पूजन कार्यक्रम के दौरान मंत्री अनिल कुमार ने कहा कि नाला निर्माण से क्षेत्रवासियों को जलभराव की समस्या से राहत मिलेगी और स्वच्छता व्यवस्था बेहतर होगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में जनसुविधाओं का विस्तार और लोगों की समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता है। सरकार का उद्देश्य विकास योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पुरकाजी विधानसभा क्षेत्र को विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। कार्यक्रम में बिजनौर सांसद चंदन चौहान, पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप, भाजपा नेता गौरव स्वरूप, सीएंडडीएस के सहायक अभियंता रामबीर सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed