{"_id":"6ad51dddefc9f805ed0b8c4d","slug":"bike-collides-with-e-rickshaw-one-youth-killed-two-injured-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1034-183479-2026-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: ई-रिक्शा से टकराई बाइक, एक युवक की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: ई-रिक्शा से टकराई बाइक, एक युवक की मौत, दो घायल
विज्ञापन
पुरकाजी। पुरकाजी लक्सर हाईवे पर गंग नहर के पास ई-रिक्शा की बाइक से जबरदस्त टक्कर होने से एक युवक की मौत हो गई वह दो अन्य साथी घायल हो गए। पुलिस ने ई-रिक्शा चालक को मौके पर ही हिरासत में लिया है।
रविवार शाम उत्तराखंड के मंगलौर क्षेत्र के जौनपुर निवासी अहसान अपने साथी बशारत और शकील के साथ बाइक पर सवार होकर छपार के गांव तेजलहेडा में जा रहे थे। जैसे ही वह लोग पुरकाजी लक्सर हाईवे पर धमात गंग नहर के पुल के पास पहुंचे, तो वहां पर ई रिक्शा ने बाइक में जबरदस्त टक्कर मार दी।
जिससे तीनों घायल हो गए। घायलों को पुलिस द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। एसओ पुरकाजी मानवेंद्र भाटी ने बताया कि 35 वर्षीय बशारत को मृत घोषित कर दिया गया। हादसे की जानकारी मिलने पर मृतक के परिजन भी पुरकाजी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंच गए।
विज्ञापन
मृतक खेती का कार्य करता था। पुलिस द्वारा मृतक का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।