{"_id":"6a6657e6ef5580e92406fcf9","slug":"barricading-on-the-kanwar-route-rrf-and-pac-deployed-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1001-176805-2026-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: कांवड़ मार्ग पर बैरिकेडिंग, बुलाई आरआरएफ और पीएसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: कांवड़ मार्ग पर बैरिकेडिंग, बुलाई आरआरएफ और पीएसी
विज्ञापन
1 पुरकाजी से अपनी सास को कावड़ में बैठाकर गुजरती महिला कावड़िया। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। कांवड़ियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए पुलिस और नगर पालिका ने नगर के कांवड़ मार्ग पर सुरक्षा के कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। रविवार को मेरठ रोड से कच्ची सड़क तक बैरिकेडिंग लगाई गई। सुरक्षा के लिए सात जिलों से पुलिसबल बुलाया गया है। पुलिस-प्रशासन ने जिले को नौ जोन और 81 सेक्टरों में बांटा गया। आरआरएफ व पीएसी की छह कंपनी रविवार को पहुंच गई। ढाई हजार कैमरों से मार्ग पर दिन-रात निगरानी होगी।
रविवार को नगर पालिका ने कांवड़ मार्ग पर डिवाइडरों के पास बल्लियों से बैरिकेडिंग की है। कच्ची सड़क पर सभी चौराहों और कट के पास भी बैरिकेडिंग लगाई गई है। जैसे-जैसे कांवड़ियों की भीड़ बढ़ेगी, उसी के अनुसार मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था बनाई जाएगी। चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने बताया कि यह कदम कांवड़ यात्रा को सुचारु और सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से उठाया गया है।
कांवड़ियों की संख्या बढ़ते ही रुड़की रोड पर बल्लियां लगाकर कट बंद कर दिए जाएंगे। कट बंद होने से कच्ची सड़क, मेरठ-रुड़की रोड पर वहलना तक आवागमन में परेशानी होगी।
विज्ञापन
आगरा, इटावा, कन्नौज, औरैया, झांसी, मैनपुरी, जालौन जिले की पुलिस कांवड़ यात्रा में सुरक्षा की कमान संभालेगा।
-- --
फिलहाल यह सुरक्षा बल हुआ मंजूर
शासन से छह कंपनी पीएसी व एक कंपनी आरआरएफ के अलावा एक पलटून फ्लड कंपनी, 350 सिपाही व दीवान, 80 दारोगा, 30 निरीक्षक, 55 महिला सिपाही व दीवान, 10 महिला दारोगा, 60 यातायात पुलिसकर्मी, 30 वायरलेस ऑपरेटर, 20 अग्निशमन कर्मचारी, 1 एंटी सबोटाज टीम, 1 बम निरोधक दस्ता जिले में सुरक्षा के लिए मंजूर हुआ है।
-- --
इन मार्गों से गुजरेंगे कांवड़िये
- उत्तराखंड सीमा की भूराहेडी पुलिस चेकपोस्ट से रामपुर तिराहा
- रामपुर तिराहा से शिव चौक होकर मेरठ जनपद की भंगेला चेक पोस्ट
- रामपुर तिराहा से बाईपास मार्ग से होकर वहलना चौक से होते हुए भंगेला चेक पोस्ट
- रामपुर तिराहा से पीनना की ओर से जाते हुए लालू खेड़ी बॉर्डर
- शिव चौक से पीनना होकर लालू खेड़ी
- पुरकाजी की धमात नहर पुल से गंग नहर पटरी से होते हुए सलावा झाल
- शिव चौक से बुढ़ाना की तरफ जाते हुए बायवाला पुलिस चौकी
- मंसूरपुर के नावला कोठी मार्ग से होकर पुरा महादेव जाने के लिए
-- -- -- -- -- --
वर्जन
कांवड़ यात्रा की सुरक्षा के लिए पैरामिलिट्री फोर्स का जिले में पहुंचना शुरू हो गया है। कांवड़ मार्ग का लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। पॉइंट निर्धारित कर पुलिस को तैनात किया जा रहा है।- अमृत जैन, पुलिस अधीक्षक नगर, नोडल अधिकारी कांवड़।