{"_id":"6980fa4428106171ea0c1c3e","slug":"buzet-news-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1001-164301-2026-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: दवाएं सस्ती होंगी तो आम आदमी तक पहुंचेगा इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: दवाएं सस्ती होंगी तो आम आदमी तक पहुंचेगा इलाज
विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। केंद्र सरकार ने बजट में लोगों को राहत देते हुए कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों के इलाज में इस्तेमाल होने वाली दवाओं पर कस्टम ड्यूटी कम करने की घोषणा की है। इस कदम से न केवल गरीब और मध्यम वर्ग के मरीजों को बड़ी आर्थिक सहूलियत मिलेगी, बल्कि देश से बाहर निर्मित होने वाली महंगी दवाओं के दाम भी कम होने की उम्मीद है। हालांकि, दवा कारोबारी अभी समंजस की स्थिति में हैं।
जिला परिषद मार्केट में दवा का कारोबार करने वाले कैमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष कमलजीत सिंह ने सरकार के कदम को सराहनीय बताया। उन्होंने कहा कि यह निश्चित तौर पर पीड़ितों को लाभ पहुंचाएगा। कई ऐसी दवाएं हैं जो हमारे देश में नहीं बनतीं और वह काफी महंगी होती हैं। इनके दाम कम होने से आम आदमी को राहत मिलेगी।
दवा कारोबारी संजय कुमार ने बताया कि कैंसर सहित 17 गंभीर बीमारियों की दवाओं के दाम कम होने की उम्मीद है। उन्होंने यह भी कहा कि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि कीमतों में कितनी कमी आएगी। सरकार की घोषणा के बाद हम भी कीमतों के घटने का इंतजार कर रहे हैं।
जेनेरिक दवाओं का कारोबार करने वाले हिमांशु का कहना है कि उनके यहां से रोजाना काफी लोग दवाएं खरीदते हैं। बजट में कस्टम ड्यूटी में छूट की घोषणा से उन लोगों को बड़ा लाभ होगा जो गंभीर बीमारियों का इलाज कराने में असमर्थ थे।
टाउन हॉल पर मेडिकल स्टोर चलाने वाले पारस जैन ने भी सरकार के इस कदम को गरीब लोगों को सस्ता इलाज दिलाने की दिशा में एक बड़ा कदम बताया है। उन्होंने कहा कि गरीब अक्सर कैंसर जैसी बीमारियों का इलाज कराने में बहुत परेशानी उठाते हैं। यह घोषणा उनके लिए वरदान साबित हो सकती है।
Trending Videos