{"_id":"6980f9407560bf25110dc0ad","slug":"education-news-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1004-164317-2026-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: कंट्रोल रूम का हुआ उद्घाटन, स्ट्रांग रूम की बढ़ाई निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: कंट्रोल रूम का हुआ उद्घाटन, स्ट्रांग रूम की बढ़ाई निगरानी
विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। सोमवार को डीआईओएस परिसर में यूपी बोर्ड परीक्षा की निगरानी के लिए बनाए गए कंट्रोल रूम का विधिवत उद्घाटन हुआ। बोर्ड परीक्षा के लिए बनाए गए 72 केंद्रों के स्ट्रांग रूम, परीक्षा कक्षों के सीसीटीवी, राउटर, वॉयस रिकॉर्डर को कंट्रोल रूम से ऑनलाइन जोड़ दिया गया है। इसके साथ राजकीय इंटर कॉलेज में बोर्ड परीक्षा के लिए बनाए गए स्ट्रांग रूम की व्यवस्थाओं को दुरूस्त करने के साथ निगरानी भी बढ़ा दी गई है।
कंट्रोल रूम का उद्घाटन संयुक्त शिक्षा निदेशक सहारनपुर मंडल के राणा सहस्त्रांशु सुमन ने किया। डीआईओएस राजेश कुमार श्रीवास ने बतााया कि किसी भी आपात स्थिति में परीक्षा केंद्र प्रभारी अथवा संबंधित अधिकारी निम्नलिखित मोबाइल नंबरों पर तत्काल संपर्क कर सकते हैं। 9412214878, 7017662590, 7906198133, 9675190406।
परीक्षा को पूर्ण पारदर्शिता, कड़ी निगरानी एवं अनुशासित वातावरण में संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। स्ट्रांग रूम की भी कंट्रोल रूम से निगरानी रखी जाएगी।
इस दौरान सनातन धर्म इंटर कॉलेज मीरापुर के प्रधानाचार्य डॉ. विकास कुमार, प्रधानाचार्य आशीष कुमार द्विवेदी, डॉ. रणवीर सिंह, कंट्रोल रूम प्रभारी संदीप कौशिक, परीक्षा प्रभारी आशुतोष सिंह, कंट्रोल रूम सहायक अनुतोष कुमार, कार्यालय सहायक भारत शर्मा, नीरज कुमार, प्रवक्ता प्रमोद कुमार, वरिष्ठ सहायक सौरभ कुमार आदि उपस्थित रहें।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
किसी स्तर पर नहीं स्वीकार होगी लापरवाही
संयुक्त शिक्षा निदेशक सहारनपुर मंडल राणा सहस्त्रांशु सुमन ने कहा कि परीक्षाएं विद्यार्थियों के भविष्य की आधारशिला होती हैं। परीक्षा की शुचिता, पारदर्शिता एवं विश्वसनीयता बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। आधुनिक तकनीक के माध्यम से नियंत्रण कक्ष की यह व्यवस्था परीक्षा प्रणाली को और अधिक सशक्त बनाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि मंडल स्तर से परीक्षा प्रक्रिया पर सतत निगरानी रखी जा रही है तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।
Trending Videos