{"_id":"69f3a6c71d1844ca8902d5e8","slug":"cancer-patients-will-be-able-to-get-treatment-day-care-center-will-be-established-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1005-170321-2026-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: कैंसर मरीजों को मिल सकेगा उपचार, डे-केयर सेंटर की स्थापना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: कैंसर मरीजों को मिल सकेगा उपचार, डे-केयर सेंटर की स्थापना
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। कैंसर पीड़ितों को उपचार के लिए अब इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा। स्वामी कल्याण देव राजकीय जिला चिकित्सालय में डे-केयर कैंसर सेंटर की स्थापना की गई है। जिसके लिए दो चिकित्सकों और पैरा मेडिकल स्टाफ को प्रशिक्षण दिलाया गया है। शुरुआत में सामान्य उपचार की सुविधा रहेगी। उसके उपरांत सेंटर में प्रारंभिक जांच, कीमोथेरेपी, बायोप्सी, फॉलोअप, दर्द प्रबंधन व परामर्श सहित कई सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
अनियमित दिनचर्या और दैनिक जीवन में खानपान एवं अन्य स्वास्थ्य संबंधी लापरवाही के चलते कैंसर का रोग लोगों को जकड़ रहा है। हाल में किये गए सर्वे के दौरान जनपद के 878 लोगों में विभिन्न प्रकार के कैंसर के लक्षण मिले थे। जबकि 30 से अधिक लोगों में कैंसर की पुष्टि हुई थी।
- डे केयर सेंटर पर मरीज को भर्ती करने की आवश्यकता नहीं
जिला चिकित्सालय के वरिष्ठ परामर्शदाता डॉ. योगेन्द्र त्रिखा ने बताया कि डे-केयर कैंसर सेंटर इलाज के पारंपरिक मॉडल से थोड़ा अलग है। जहां मरीज को भर्ती रहने की जरूरत नहीं होती। कीमोथेरेपी, जांच और परामर्श जैसी सेवाएं कुछ घंटों में देकर मरीज को उसी दिन घर भेज दिया जाता है। कैंसर मरीजोंं के उपचार के लिए अस्पताल के डॉ. विशाल और डॉ. इस्तेखार को प्रशिक्षण दिलाया गया है। आने वाले समय में मेडिकल कॉलेज मेरठ में उपचाराधीन मरीजों की कीमोथेरेपी भी डे-केयर सेंटर पर हो सकेगी। इसके साथ ही स्थानीय स्तर पर मरीजों को नियमित फॉलोअप और उपचार में सुविधा मिलेगी।
- शुरुआती लक्षणों के आधार पर कैंसर की पहचान महत्वपूर्ण
जिला चिकित्सालय के सीएमएस डॉ. संजय वर्मा का कहना है कि कैंसर के मामले में समय पर पहचान आवश्यक है, जो शुरुआती लक्षणों के आधार पर की जा सकती है। देर से पहचान होने पर कैंसर शरीर के अन्य हिस्सों में फैल जाता है, जिससे उपचार जटिल और महंगा हो जाता है। डे-केयर कैंसर सेंटर पर मरीजों को होने वाली अन्य दिक्कतों का निदान वरिष्ठ चिकित्सकों की देखभाल में किया जा रहा है। बताया कि चिकित्सालय में स्थापित डे-केयर सेंटर पर पांच बेड आरक्षित किये गए हैं।
Trending Videos