सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Chaitra Navratri begins on March 19, preparations begin in markets and homes

Muzaffarnagar News: चैत्र नवरात्रि 19 मार्च से प्रारंभ, बाजारों और घरों में तैयारियां हुई शुरू

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
Chaitra Navratri begins on March 19, preparations begin in markets and homes
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। चैत्र नवरात्रि पर्व 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक मनाया जाएगा। नवरात्रि पर्व के लिए घरों और बाजारों में तैयारियां शुरू हो गई हैं। यह पर्व हिंदू नववर्ष के आरंभ का प्रतीक भी माना जाता है। जिले भर में घरों, मंदिरों और बाजारों में तैयारियां जोरों पर हैं। श्रद्धालु माता रानी के स्वागत के लिए पूजा सामग्री, सजावट और व्रत से जुड़ी वस्तुओं की खरीदारी करने में जुट गए हैं।
Trending Videos


शहर के भगत सिंह रोड, नई मंडी, गांधी कॉलोनी, आनंदपुरी, दाल मंडी के बाजार में में नवरात्रि पर्व के लिए दुकानदारों ने तैयारी कर ली है। दुकानों पर नारियल चुनरी के साथ पूजा सामग्री की महिलाओं ने खरीदारी शुरू कर दी है। नवरात्रि के दिनों में वाहन की खरीदारी, गृहप्रवेश और नए प्रतिष्ठानों के शुभारंभ के लिए भी तैयारियां शुरू हो गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


-----------------------------
सुबह 6:52 बजे से 10:26 बजे तक कलश स्थापना का मुहूर्त
धार्मिक संस्थान विष्णुलोक के ज्योतिष पंडित हेमंत वशिष्ठ ने बताया कि नवरात्रि के प्रथम दिन घट स्थापना का विशेष महत्व होता है। यह माता दुर्गा के आगमन का प्रतीक माना जाता है। मार्च को प्रतिपदा तिथि में सुबह 6:52 बजे से 10:26 बजे तक कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त रहेगा। इस समय में विधि-विधान से कलश स्थापित कर माता रानी की पूजा आरंभ करना अत्यंत फलदायी माना गया है। उन्होंने बताया कि शास्त्रों के अनुसार प्रतिपदा तिथि को सृष्टि की रचना का प्रारंभ माना जाता है। मान्यता है कि इसी दिन ब्रह्मा जी ने सृष्टि की रचना शुरू की थी, इसलिए यह दिन नवआरंभ और सृजन का प्रतीक है।
-----------

अभिजीत मुहूर्त का भी है विकल्प
शुकतीर्थ स्थित ब्रह्मविद्यापीठ के आचार्य अशोक शुक्ल ने बताया कि यदि किसी कारणवश श्रद्धालु निर्धारित प्रातःकालीन मुहूर्त में कलश स्थापना नहीं कर पाते हैं, तो वह अभिजीत मुहूर्त में भी यह शुभ कार्य कर सकते हैं। 19 मार्च को अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:03 बजे से 12:51 बजे तक रहेगा। यह मुहूर्त अत्यंत शुभ और विजयी माना जाता है, जिसमें किए गए कार्यों में सफलता की प्राप्ति होती है। पहले दिन की पूजा मां शैलपुत्री की होगी। इसके बाद क्रमशः ब्रह्मचारिणी, चंद्रघंटा, कूष्मांडा, स्कंदमाता, कात्यायनी, कालरात्रि, महागौरी और अंतिम दिन सिद्धिदात्री की पूजा के साथ समापन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed