सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Bajrang Dal workers protest in Shamli, burn effigy of Maulana

UP: तरुण हत्याकांड के दोषियों को फांसी की मांग,शामली में राष्ट्रीय बजरंग दल ने मौलाना का पुतला फूंका

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 18 Mar 2026 04:28 PM IST
विज्ञापन
सार

शामली में राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने मौलाना की टिप्पणी के विरोध में पैदल मार्च निकालकर पुतला फूंका और राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा।

Bajrang Dal workers protest in Shamli, burn effigy of Maulana
प्रदर्शन करते बजरंग दल के सदस्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

शामली में राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को बिहार के मौलाना अब्दुला सलीम द्वारा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां के विरुद्ध की गई अपमानजनक टिप्पणी के विरोध में प्रदर्शन किया।

Trending Videos


कार्यकर्ताओं ने विजय चौक से शिव चौक तक पैदल मार्च निकाला और मौलाना का पुतला फूंका। कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों को लेकर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सीओ सिटी को सौंपा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

राष्ट्रीय बजरंग दल के पदाधिकारी व कार्यकर्ता विजय चौक पर सीएमओ कार्यालय के बाहर इकट्ठा हुए। उन्होंने बिहार के मौलाना अब्दुल्ला सलीम के फोटो लगे पुतले को जूते-चप्पल की माला पहनाई। इसके बाद वहां से पैदल मार्च निकाला। मौलाना के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए कार्यकर्ता शिव चौक पर पहुंचे।

वहां पर उन्होंने मौलाना के पुतला फूंका। कार्यकर्ताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ न केवल प्रदेश के मुखिया हैं, बल्कि एक प्रतिष्ठित संत और गोरक्षपीठ के पीठाधीश्वर भी हैं। उनकी मां के लिए इस तरह की घृणित और जिहादी भाषा का प्रयोग पूरे सनातनी समाज का अपमान है।

इसके बाद कार्यकर्ताओं ने सीओ सिटी जितेंद्र सिंह को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कार्यकर्ताओं ने मौलाना के विरुद्ध रासुका के तहत कार्रवाई करने और ऐसे भड़काऊ और अपमानजनक बयान प्रसारित करने वाले डिजिटल प्लेटफार्म और सोशल मीडिया अकाउंट्स को बैन करने, नवरात्र में मांस-मदिरा की दुकानों को बंद किए जाने की मांग की।

उन्होंने चेतावनी दी कि अगर उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो गांव-गांव से हिंदू समाज को इकट्ठा कर आंदोलन करने को बाध्य होगा। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष मिथुन सिरोही, रामनिवास, देवीचंद, अनुज, नीरज कुमार, रितिक आदि मौजूद रहे। इस दौरान शांति एवं सुरक्षा के लिए बड़ी संख्या में पुलिस व पीएसी बल मौजूद रहा।

तरुण हत्याकांड के दोषियों को फांसी की मांग
प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने दिल्ली के उत्तम नगर में हुए तरुण बटोलिया हत्याकांड का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि होली के दौरान एक मासूम बच्ची द्वारा गलती से गुब्बारा फेंके जाने पर जिस तरह से भीड़ ने तरुण की हत्या की, वह समाज की जिहादी मानसिकता को दर्शाता है। राष्ट्रीय बजरंग दल ने राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन में तरुण के हत्यारों को फांसी की सजा देने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed