सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   CM Yogi Rally: posts on X ahead of Muzaffarnagar rally, rs951 crore projects to be launched

CM Yogi Rally: महर्षि शुकदेव की भूमि से चुनावी आगाज, एक मंच पर होंगे CM योगी व जयंत, दौरे से पहले किया पोस्ट

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 13 Apr 2026 01:34 PM IST
विज्ञापन
सार

 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुजफ्फरनगर दौरे से पहले एक्स पर पोस्ट कर कहा कि महर्षि शुकदेव की भूमि विकास और विश्वास के नए अध्याय की साक्षी बनेगी। यहां 951 करोड़ की 423 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास होगा।

CM Yogi Rally: posts on X ahead of Muzaffarnagar rally, rs951 crore projects to be launched
जयंत व सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुजफ्फरनगर  में आज आयोजित जनसभा से पहले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर जिले के विकास को लेकर बड़ा संदेश दिया है। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा कि महर्षि शुकदेव की पावन तपोभूमि मुजफ्फरनगर आज विकास और विश्वास के एक नए अध्याय की साक्षी बनने जा रही है।

Trending Videos

 


951 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास
मुख्यमंत्री के अनुसार इस ऐतिहासिक अवसर पर 951 करोड़ रुपये से अधिक लागत की 423 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया जाएगा। इन परियोजनाओं के जरिए क्षेत्र के बुनियादी ढांचे और विकास को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा का अनावरण
कार्यक्रम के दौरान अहिलयाबाई होलकर की प्रतिमा का अनावरण भी किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह कार्यक्रम उनकी लोकसेवा और जनकल्याण की प्रेरणादायी परंपरा को नमन करने का अवसर होगा।

यह भी पढ़ें: CM Yogi Railly: मुजफ्फरनगर में सीएम योगी-जयंत सिंह की जनसभा, 951 करोड़ की परियोजनओं व रोजगार मेले का उदघाटन

एक मंच पर साथ दिखेंगे सीएम योगी और चौधरी जयंत सिंह
पश्चिम उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में आयोजित होने वाली जनसभा में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय राज्यमंत्री चौधरी जयंत सिंह एक ही मंच पर नजर आएंगे। इस कार्यक्रम को राजनीतिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह मंच 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले पश्चिमी उत्तर प्रदेश में एनडीए की एकजुटता और रणनीति का संकेत देगा।

जनसभा को लेकर भाजपा और रालोद सक्रिय
जनसभा को सफल बनाने के लिए भाजपा और राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के नेताओं ने क्षेत्र में व्यापक तैयारी की है। कार्यकर्ताओं को अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने के लिए कहा गया है। 
इस कार्यक्रम के जरिए विकास योजनाओं और रोजगार के मुद्दे को भी प्रमुखता से सामने रखा जाएगा।

 

युवाओं और विकास योजनाओं पर रहेगा फोकस
जनसभा के दौरान विभिन्न विकास परियोजनाओं की जानकारी देने के साथ-साथ युवाओं के लिए रोजगार के अवसरों का भी जिक्र किया जाएगा। माना जा रहा है कि कार्यक्रम के जरिए पश्चिम यूपी के युवाओं को सरकार की योजनाओं से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।

रोजगार मेले में युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र
कार्यक्रम के दौरान आयोजित रोजगार मेले में युवाओं को नियुक्ति-पत्र भी वितरित किए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे युवाओं के सपनों को नई उड़ान मिलेगी और उन्हें रोजगार के बेहतर अवसर प्राप्त होंगे। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में यह भी कहा कि राज्य की डबल इंजन सरकार प्रदेश के समग्र विकास और युवाओं के सशक्त भविष्य के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed