{"_id":"69dcaa2eac844b28170888c3","slug":"video-muzaffarnagar-rally-of-cm-yogi-adityanath-and-jayant-chaudhary-seen-as-key-ahead-of-2027-up-elections-2026-04-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar: योगी और जयंत चौधरी की जनसभा, 2027 चुनाव से पहले पश्चिम यूपी में सियासी संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar: योगी और जयंत चौधरी की जनसभा, 2027 चुनाव से पहले पश्चिम यूपी में सियासी संदेश
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में सोमवार को आयोजित जनसभा को 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले बेहद अहम माना जा रहा है। जनसभा मेंसीएम योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय राज्य मंत्री व राष्ट्रीय लोक दल के अध्यक्ष जयंत चौधरी शामिल हो रहे हैं। इस कार्यक्रम के जरिए युवाओं को रोजगार और विभिन्न विकास योजनाओं की सौगात देकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश से चुनावी माहौल का शंखनाद करने की तैयारी मानी जा रही है।
मुख्यमंत्री का काफिला शहर के प्रमुख क्षेत्र शिव चौक से होकर गुजरा। काफिले के आने से पहले शिव चौक के आसपास की सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा और सुरक्षा के चलते झांसी रानी मार्ग पर आवागमन कुछ समय के लिए रोक दिया गया।
वहीं केंद्रीय राज्य मंत्री जयंतव चौधरी जनसभा स्थल नुमाईश ग्राउंड पहुंच गए। जनसभा को सफल बनाने के लिए भाजपा और रालोद के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने पूरी ताकत झोंक दी है। बड़ी संख्या में समर्थकों के पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।