फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Complexes that do not meet the standards will be sealed again.

Muzaffarnagar News: मानक पूरे नहीं करने वाले कांप्लेक्स फिर होंगे सील

Sat, 15 Aug 2026 01:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 15 Aug 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
Complexes that do not meet the standards will be sealed again.
मुजफ्फरनगर। लखनऊ अग्निकांड के बाद जिले में व्यावसायिक भवनों की सुरक्षा को लेकर की गई कार्रवाई अब फिर तेज होने वाली है।
विज्ञापन

एमडीए ने मानकों के विपरीत पाए गए 32 व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स को सील किया था। इनमें से करीब एक दर्जन भवन स्वामियों ने शपथ पत्र देकर एक माह के भीतर भवन को निर्धारित मानकों के अनुरूप करने का आश्वासन दिया था।
इसके बाद एमडीए ने शर्तों के साथ उनकी सील खोल दी थी। सील खोलते समय भवन स्वामियों को स्पष्ट किया गया था कि एक माह के भीतर भवन में आवश्यक सुधार कर उसे मानकों के अनुरूप करना होगा।
विज्ञापन

निर्धारित अवधि में सुधार नहीं किए जाने की स्थिति में दोबारा सीलिंग की कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई थी। एक माह से अधिक की अवधि होने के बाद एमडीए ने संबंधित भवन स्वामियों को चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एमडीए सचिव कुंवर बहादुर सिंह का कहना है कि जिन भवनों में शपथ पत्र के अनुरूप आवश्यक परिवर्तन और सुरक्षा संबंधी सुधार नहीं किए गए हैं, उनकी दोबारा जांच कराई जाएगी। मानक पूरे नहीं मिलने पर भवनों को फिर से सील किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed