फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Cow slaughterer injured in encounter booked, police fails to catch two brothers who fled

Muzaffarnagar News: मुठभेड़ में घायल गोकश का चालान, भागे दो भाइयों को पकड़ नहीं पाई पुलिस

Tue, 18 Aug 2026 11:47 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
Cow slaughterer injured in encounter booked, police fails to catch two brothers who fled
- आरोपियों का पिता का भी छपार थाने का हिस्ट्रीशीटर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। छपार क्षेत्र के खोजा नंगला गांव के जंगल में पुलिस और गोकश गिरोह के बीच हुई मुठभेड़ में भागे दो सगे भाइयों को पुलिस तलाश नहीं कर सकी है। गिरफ्तार आरोपी छपार निवासी साबिर उर्फ सोनू हड्डी का पुलिस ने चालान कर दिया। मौके से भागे दोनों आरोपी उसके भाई हैं। उसका पिता इमरान थाने का हिस्ट्रीशीटर है।



देर रात छपार के खोजा नंगला मार्ग पर जंगल में गोकश गिरोह के तीन सदस्य गोकशी की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान छपार पुलिस पहुंच गई थी। मुठभेड़ में छपार निवासी साबिर उर्फ सोनू हड्डी घायल हुआ था। उसके दो साथी भाग गए थे। गिरफ्तार आरोपी ने भागे हुए दोनों साथियों को अपने भाई अकरम व सलीम बताए। अपने पिता इमरान को भी थाने का हिस्ट्रीशीटर बताया।
विज्ञापन


सीओ सदर राजू कुमार साव ने बताया कि पुलिस ने भागे आरोपियों की तलाश शुरू की लेकिन दोनों आरोपियों के साथ उनका पिता व अन्य परिजन भी घर पर ताला लगाकर भागे हुए हैं। आरोपियों के खिलाफ पहले भी मामले थाने में दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुठभेड़ में घायल आरोपी का नाम बरला निवासी किसान के पशु को जहर खिलाने में प्रकाश में आया था। उसका भाई ताहिर गिरफ्तार किया गया था। सीओ ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार घायल आरोपी का चालान कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed