{"_id":"6a248120c7224fbd8c02fdc5","slug":"crime-news-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1001-172996-2026-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: ओवरटेक से आई मौत, अधूरा रह गया सफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: ओवरटेक से आई मौत, अधूरा रह गया सफर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
छपार/मुजफ्फरनगर। सोनीपत के रामपुर से सैलून संचालक संदीप अपने बेटे और भांजे के साथ बाइक पर सवार होकर हरिद्वार में गंगा स्नान के लिए निकला। सफर में सपने भी साथ चले। बेटे को जिंदगी का नया सबक सिखाने की चाह भी मन में रही। आधे सफर में ओवरटेक करने के दौरान हुई चूक के कारण मौत से सामना हो गया। संभलने का मौका ही नहीं मिला और जिंदगी का सफर पूरा हो गया।
गांव रामपुर से संदीप अक्सर हरिद्वार जाता रहता था। गर्मी में श्रद्धालुओं और पर्यटकों की संख्या भी घाट पर पहुंचती है, ऐसे में मकसद कक्षा छह में पढ़ने वाले बेटे को नई जिंदगी से रूबरू कराने का मन में रहा। छपार के नजदीक हादसे ने परिवार को हमेशा के लिए गम दे दिया।
हाईवे पर ओवरटेक के दौरान भूल से सफर हमेशा के लिए थम गया। संदीप के परिवार में बेटे वंश के अलावा पत्नी और तीन छोटी बेटियां कुशू, अक्कू व जिया हैं। उसके दो भाई हैं। वह गंगा स्नान के साथ बेटे को हरिद्वार में काम करने के तौर-तरीके सिखाने के लिए लेकर जा रहा था।
विज्ञापन
हादसे की जानकारी पाकर एसपी देहात अक्षय संजय महादीक ने सीओ यातायात रविंद्र कुमार, सीओ सदर रवि शंकर मिश्रा के साथ मौके पर पहुंच कर जानकारी ली। पुलिस ने ट्रक को पकड़ लिया जबकि चालक भाग गया। पुलिस ने बताया कि तहरीर लेकर कार्रवाई की जा रही है।