{"_id":"6a33e220b15426a93d041a8c","slug":"muzaffarnagar-allegations-of-religious-conversion-and-a-30-lakh-fraud-against-a-man-2026-06-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar: भाजपा नेत्री को प्रेमजाल में फंसाकर धर्म परिवर्तन व 30 लाख की ठगी का आरोप, एसएसपी ने बैठाई जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar: भाजपा नेत्री को प्रेमजाल में फंसाकर धर्म परिवर्तन व 30 लाख की ठगी का आरोप, एसएसपी ने बैठाई जांच
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
Published by: Mohd Mustakim
Updated Thu, 18 Jun 2026 05:48 PM IST
सार
भाजपा की एक महिला नेता ने बताया कि अशफाक नाम के व्यक्ति ने खुद को राजीव बालियान बताकर उसे प्रेमजाल में फंसाया। बताया कि वह शादीशुदा है और हिंदू धर्म के अनुसार दूसरी शादी नहीं कर सकता, ऐसे में उसने धर्म बदलवाकर निकाह कराया।
विज्ञापन
एसएसपी ऑफिस पहुंची पीड़िता।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुजफ्फरनगर निवासी भाजपा की एक महिला नेता ने सनसनीखेज आरोप लगाया है। पीड़िता का दावा है कि मोरना निवासी अशफाक नाम के व्यक्ति ने अपना असली नाम राजीव बालियान उर्फ राजू बताकर उसे प्रेमजाल में फंसाया, धर्म परिवर्तन कराया और लाखों रुपये की ठगी की। आरोपी के धोखे का पता चलने पर पीड़ित महिला ने हिंदू संघर्ष समिति के संयोजक नरेंद्र पंवार के साथ मिलकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) से मुलाकात कर मामले की शिकायत की है।
विज्ञापन
पीड़ित महिला ने एसएसपी को बताया कि वह मूल रूप से मुजफ्फरनगर की निवासी है और फिलहाल नोएडा में रहती है। वर्ष 2016 में मेरठ रोड पर स्थित एक रिजॉर्ट में उसकी मुलाकात आरोपी अशफाक से हुई थी। आरोपी ने खुद को अनाथ बताकर महिला का विश्वास जीता और वर्ष 2017 में शादी का प्रस्ताव रखा। उसने बताया कि वह शादीशुदा है और वह हिंदू रीति-रिवाजों से दूसरी शादी नहीं कर सकता। इसी झूठ के सहारे आरोपी ने रुड़की स्थित कलियर शरीफ में मुस्लिम रीति-रिवाजों के अनुसार निकाह किया। इस दौरान उसने अपना नाम अशफाक और महिला का नाम नूरजहां दर्ज कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
महिला का आरोप है कि अशफाक ने उसे धोखे से मांस भी खिलाया। इतना ही नहीं, मकान निर्माण के नाम पर महिला से लगभग 30 लाख रुपये की ठगी भी की गई। पीड़िता का यह भी आरोप है कि आरोपी सोशल मीडिया पर हिंदू धार्मिक व्यक्तियों और प्रमुख नेताओं के साथ अपनी तस्वीरें लगाकर खुद को हिंदू के रूप में प्रस्तुत करता है और इसी तरह अन्य महिलाओं को भी गुमराह कर रहा है।
महिला ने प्रार्थना पत्र देकर आरोपी और उसके परिवार के सदस्यों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। पुलिस मामले की तह तक जाने और सच्चाई का पता लगाने के लिए जांच में जुट गई है।
ये भी देखें...
Angad Murder Case: 'सोचा था मेरे अंगद को मां मिल जाएगी', दादी का छलका दर्द, बेटे और पोते को लेकर सुनाई आपबीती
ये भी देखें...
Angad Murder Case: 'सोचा था मेरे अंगद को मां मिल जाएगी', दादी का छलका दर्द, बेटे और पोते को लेकर सुनाई आपबीती