{"_id":"6988e55fd6ad21a5df01131e","slug":"crime-news-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1007-164716-2026-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: पतंग के लिए लगाई छलांग, छत से गिरा मासूम, फिसल गई जिंदगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: पतंग के लिए लगाई छलांग, छत से गिरा मासूम, फिसल गई जिंदगी
विज्ञापन
विज्ञापन
ककरौली। खेड़ी फिरोजाबाद गांव में पतंग पकड़ने के प्रयास में दस साल के अबूजर ने अपने मकान की छत से बाथरूम की छत पर छलांग लगा दी। यह छलांग उसके लिए जानलेवा साबित हुई। बाथरूम की छत टूट गई। छत का सारा मलबा मासूम के ऊपर गिरा। गंभीर घायल होने के कारण परिजन उपचार के लिए लेकर पहुंचे लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका।
रविवार दोपहर के समय गांव में बच्चों का हुजूम अपने घरों की छतों पर पतंगबाजी का आनंद ले रहा था। इसी बीच, दस वर्षीय अबूजर भी अपने मकान की छत पर अन्य बच्चों के साथ मौजूद था। अचानक एक पतंग कट गई।
पतंग को पकड़ने की ललक में अबूजर ने बिना अपने मकान की छत से नीचे बने बाथरूम की कमजोर छत पर छलांग लगा दी, जिस कारण उसके सिर में गंभीर चोट आई। गिरने और मलबे के नीचे दबने के कारण अत्यधिक खून बहने लगा।
परिजन उसे गांव के एक निजी चिकित्सक के पास ले गए लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक अबूजर तीसरी कक्षा का छात्र था। उसकी मौत से उसके पिता वाजिद, मां अफरोज और बहनों आफिया व सफिया गहरे सदमे और गम में डूब गए हैं।
Trending Videos