{"_id":"6988e51267286d39650c6a07","slug":"crime-news-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1035-164698-2026-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: बुढ़ाना में 13 ट्यूबवेलों के ताले तोड़ लाखों की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: बुढ़ाना में 13 ट्यूबवेलों के ताले तोड़ लाखों की चोरी
विज्ञापन
विज्ञापन
बुढ़ाना। क्षेत्र के वैल्ली, बसी और अलीपुर अटेरना गांवों में करीब एक दर्जन से अधिक किसानों की ट्यूबवेलों के ताले तोड़कर चोरों ने लाखों रुपये के बिजली उपकरण, स्टार्टर, ऑपरेटर और खेती के अन्य कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। किसानों के बीच रोष है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव वैल्ली निवासी पूर्व प्रधान राजू ने बताया कि चोरों ने उनके गांव के साथ-साथ पड़ोसी गांवों बसी और अलीपुर अटेरना के किसानों को भी निशाना बनाया। कुल 13 किसानों की ट्यूबवेलों के ताले तोड़े गए। चोरों ने न केवल बिजली के उपकरण जैसे स्टार्टर और ऑपरेटर चुराए, बल्कि खेती में इस्तेमाल होने वाले अन्य कीमती सामान पर भी हाथ साफ कर दिया।
रविवार की सुबह जब किसान अपने खेतों में पहुंचे तो वारदात की जानकारी मिली। किसानों ने घटना की सूचना पुलिस को दी है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का मुआयना किया और पीड़ित किसानों से जानकारी ली। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। ज्ञान सिंह, विक्रम, राजवीर, अनिल, राजेंद्र, पुष्पेंद्र, नितिन, भूपेंद्र, रामपाल और धुमन ने पुलिस को जानकारी दी।
Trending Videos