{"_id":"69f265fd38f459c1c00b90b2","slug":"crime-news-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1007-170284-2026-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: भाजपा नेता पर मारपीट का आरोप, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: भाजपा नेता पर मारपीट का आरोप, वीडियो वायरल
विज्ञापन
विज्ञापन
ककरौली। ककरौली गांव में बुधवार शाम गांव निवासी भाजपा नेता अशोक वर्मा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ । भाजपा नेता व उनके बेटे पर मारपीट का आरोप है। पुलिस ने भाजपा नेता व उनके बेटे वाशू वर्मा का शांति भंग की आशंका में चालान किया है।
बताया जा रहा है कि दो पक्षों में रुपयों के लेन-देन को लेकर विवाद हुआ था। आरोप है कि भाजपा नेता ने पीड़ित नरेश कुमार गुप्ता से ढाई लाख रुपए उधार लिए थे। अब वह अपने रुपये वापस मांग रहा था। इसी विवाद के चलते भाजपा नेता अपने पुत्र के साथ नरेश कुमार गुप्ता के घर पहुंचे और वहां कहासुनी के बाद मारपीट शुरू हो गई। वायरल वीडियो में भाजपा नेता मार-पिटाई करते हुए पीड़ित के घर से बाहर आते दिखे। वीडियो में धक्का-मुक्की साफ दिखाई दे रही है।
पीड़ित पक्ष का आरोप है कि उन्होंने मामले की शिकायत पुलिस से की, लेकिन उनकी बात को गंभीरता से नहीं सुना गया। पीड़ित परिवार का कहना है कि उन्हें न्याय मिलने की उम्मीद कम दिखाई दे रही है। पुलिस का कहना है कि भाजपा नेता व उनके बेटे का चालान किया गया है। इस मामले में अभी तहरीर नहीं आई है।
-- --
228 वाहनों के चालान, अतिक्रमण हटवाया
मुजफ्फरनगर। यातायात पुलिस ने बुधवार को महावीर चौक, प्रकाश चौक, रोडवेज बस अड्डा, कोर्ट रोड, झांसी की रानी, शिव चौक, आलू मंडी के पास से अतिक्रमण हटवाया। नौ पार्किंग में खड़े 228 वाहनों के चालान किए।
Trending Videos