{"_id":"69f266d23489d70d3009b658","slug":"crime-news-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1034-170247-2026-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: पैसों के विवाद पर आठ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: पैसों के विवाद पर आठ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
विज्ञापन
पुरकाजी। पुलिस ने पैसों के लेन-देन को लेकर हुए झगड़े में दोनों पक्षों की तहरीर पर आठ लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है।
मंगलवार को कस्बे के मोहल्ला मुस्लिम कानूनगोयान में कालू और मुशर्रफ पक्ष के बीच पैसों के लेन-देन को लेकर हुआ था। दोनों पक्षों ने थाने में एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी।
उन्होंने एक-दूसरे पर आरोप लगाया कि विरोधी पक्ष ने उनके घर में घुसकर लाठी-डंडों से हमला किया। साथ ही घर में मौजूद महिलाओं और अन्य परिजनों के साथ मारपीट व धमकी भी दी गई। पुलिस ने कालू की तहरीर पर मुशर्रफ, अशरफ, सावेज और आदिल के विरुद्ध मामला दर्ज किया है। वहीं, मुशर्रफ की तहरीर पर वसीम, शमीम, फैजान और कालू के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। संवाद
Trending Videos