{"_id":"69f266843ac26eebde00260c","slug":"crime-news-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1032-170267-2026-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: दो पक्षों में मारपीट, पांच लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: दो पक्षों में मारपीट, पांच लोग घायल
विज्ञापन
विज्ञापन
जानसठ। गांव वाजिदपुर कवाली में दो पक्षों में मामूली बात को लेकर मारपीट हो गई। हमले में दोनों पक्षों से दो महिलाओं सहित पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने समझा बुझाकर मामला शांत कराया। पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लिया।
गांव वाजिदपुर कवाली निवासी सुरेशचंद पुत्र रमेशचंद ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उसके पिता रमेशचंद घर के बाहर बैठे हुए थे। तभी गांव के ही मोनू व बंटी पुत्रगण मेहरपाल वहां आए। वहां पर आकर दोनों उसके पिता रमेशचंद के साथ गाली गलौज करने लगे।
जब रमेशचंद ने उनका विरोध किया तो दोनों ने उनके साथ लाठी डंडों से मारपीट शुरू कर दी। मारपीट में रमेशचंद सिर में चोट लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। इस दौरान बीच बचाव में आई सुरेशचंद की पत्नी कोमल भी घायल हो गई।
वहीं दूसरे पक्ष से मोनू, बंटी और परिवार से ममता भी मामूली चोटें लगने से घायल हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया। पुलिस ने गंभीरता रूप से घायल रमेशचंद को उपचार के लिए सीएचसी पहुंचाया, जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्जकर आरोपी मोनू और बंटी को हिरासत में ले लिया है।
Trending Videos