{"_id":"69f266a35418dcaa46026d30","slug":"crime-news-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1010-170243-2026-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: बच्चा चोर बताकर पिटाई करने के मामले में चार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: बच्चा चोर बताकर पिटाई करने के मामले में चार गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली पुलिस ने मानसिक रोगी युवक को बच्चा चोर बताकर पिटाई करने के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पीड़ित युवक के पिता ने बंधक बनाकर मारपीट करने का मामला दर्ज कराया है।
दो दिन पहले शेरपुर गांव में कुछ युवकों ने एक युवक को बच्चा चोर होने का आरोप लगाकर पकड़ा था। हाथ पैर बांध कर उसकी पिटाई की थी। पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। आरोपी युवक को शहर कोतवाली पुलिस को सौंपा था। युवक के परिजन भी कोतवाली पहुंचे थे। उन्होंने अपने बेटे को मानसिक रोगी बताया था इसके बाद युवक को परिजनों को सौंप दिया था।
इस मामले में जनकपुरी निवासी पीड़ित युवक के पिता इमरान ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 27 अप्रैल को उनका मानसिक रोगी बेटा दोपहर में बिना बताए शेरपुर चलाया गया। वहां उसे बच्चा चोर बता कर बांध कर पीटा गया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने शेरपुर निवासी नेक मोहम्मद, नजाकत रहमान व आबाद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। शहर कोतवाली पुलिस ने बताया कि चारों आरोपियों को गिरफ्तार चालान कर दिया है।
Trending Videos