सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   crime news

Muzaffarnagar News: फैक्टरी में हुए धमाके के मामले में दो पकड़े

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
crime news
विज्ञापन
रतनपुरी। पुलिस ने लोहड्डा में 18 अप्रैल को अवैध पटाखा फैक्टरी में आग लगने के बाद हुए विस्फोट में तीन युवकों की मौत के मामले में वांछित दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया गया है।

अवैध पटाखा फैक्टरी में आग लगने के बाद विस्फोट हो गया था। हादसे में मोहम्मदपुर निवासी किशोर अब्दुल कासिम, उजैफा और लोनी निवासी रिहान झुलस गए थे। घायलों को गंभीर स्थिति में दिल्ली अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 19 अप्रैल को घायल मोहम्मदपुर निवासी किशोर अब्दुल कासिम की दिल्ली अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई थी। दूसरे घायल युवक लोनी निवासी रिहान की घटना के चार दिन बाद अस्पताल में मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

28 मई को इस विस्फोट में घायल तीसरे युवक उजैफा की भी दिल्ली अस्पताल में मौत हो गई थी। अभी तक इस विस्फोट में घायल तीनों युवकों की मौत हो चुकी है।
वांछित पांच नामजद आरोपियों शमशाद उर्फ सद्दाम, मोहम्मद मियां, सौरभ, मकान मालिक उमरेश एवं अरशद को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जा चुका है। एक नामजद आरोपी रिहान की अस्पताल में मृत्यु हो चुकी है।
विज्ञापन

रविवार को पुलिस ने इस मामले में वांछित गाजियाबाद के टीला मोड़ थाना क्षेत्र के मोहल्ला पीर दरान फारुखनगर निवासी रियासत उर्फ सोबी और उसके भाई अब्दुल रहमान को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed