सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   crime news

Muzaffarnagar News: भाकियू के धरने के बाद चार गिरफ्तार, जेवर बरामद

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
crime news
विज्ञापन
तितावी। अलीपुर कलां में डेढ़ वर्ष पूर्व हुई लाखों रुपये के जेवर की चोरी के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चोरी हुए जेवर भी बरामद कर लिए हैं। भाकियू टिकैत के कार्यकर्ताओं ने खुलासे के लिए थाने पर धरना प्रदर्शन किया।

अलीपुर कला गांव के राजेंद्र प्रसाद के घर में करीब एक वर्ष पूर्व जेवर चोरी हुए थे। कार्रवाई न होने से नाराज भाकियू कार्यकर्ताओं ने पूर्व जिलाध्यक्ष धीरज लाटियान के साथ थाना परिसर में धरना-प्रदर्शन शुरू किया। आरोप लगाया कि पुलिस ने आरोपियों को दो दिन पहले पकड़ लिया था। हालांकि, जेवर की बरामदगी नहीं हो सकी थी। भाकियू पदाधिकारियों ने जेवर बरामद होने तक धरना जारी रखने की बात कही। धरने के बाद पुलिस ने चोरी के एक वर्ष बाद मुकदमा दर्ज किया और जांच शुरू की। पुलिस ने आदेश, विजय, नवीन वर्मा और एक बाल अपचारी को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चार कंगन, तीन अंगूठी और दो टॉप्स बरामद किए हैं। एक गले की चेन, दो गले के हार और दो जोड़ी कान के झुमके भी मिले हैं। इसके अतिरिक्त, दो जोड़ी पाजेब और एक जोड़ी कुंडल भी बरामद हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed