{"_id":"6a24816d930bcd9c97052358","slug":"crime-news-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1032-172966-2026-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: यूरिया को हरिद्वार का संजय करता था फैक्टरियों में सप्लाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: यूरिया को हरिद्वार का संजय करता था फैक्टरियों में सप्लाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जानसठ। पुलिस और एसओजी की टीम ने किसानों के यूरिया खाद की कालाबाजारी करने वाले मामले में हरिद्वार के रहने वाले मुख्य सप्लायर संजय और भोपा क्षेत्र के रहने वाले एक लाइसेंसी खाद दुकान के मुख्य डिस्ट्रीब्यूटर सुंदर देव कपिल को गिरफ्तार किया है।
हरिद्वार का रहने वाला संजय यूरिया यमुना नगर व हरियाणा में फैक्टिरियों में ऊंचे दामों में सप्लाई करता था। इसके अलावा सुंदर देव कपिल भी आसपास की दुकानों से किसानों का यूरिया खाद खरीद कर हरिद्वार के मुख्य सप्लायर संजय को बेचता था। सीओ ऋषिका सिंह ने पत्रकारों को बताया कि शनिवार को जानसठ पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने किसानों के यूरिया की कालाबाजारी नेटवर्क के मुख्य सप्लायर उत्तराखंड के जनपद हरिद्वार के थाना खानपुर निवासी संजय को गिरफ्तार किया।
इसके अलावा जांच के दौरान प्रकाश में आए भोपा क्षेत्र के गांव करहेड़ा निवासी एक लाइसेंसी खाद दुकान के मुख्य डिस्ट्रीब्यूटर सुंदर देव कपिल को भी गिरफ्तार किया है। सीओ ने बताया कि हरिद्वार का रहने वाला मुख्य सप्लायर संजय मुजफ्फरनगर की चार खाद विक्रेताओं से सब्सिडी युक्त यूरिया को खरीदता था।