{"_id":"6988e24de4eda575a208ba10","slug":"crime-news-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1037-164715-2026-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: ऑनलाइन गेमिंग का नुकसान पूरा करने को अपनाया साइबर ठगी का धंधा, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: ऑनलाइन गेमिंग का नुकसान पूरा करने को अपनाया साइबर ठगी का धंधा, गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। ऑनलाइन गेमिंग में पांच लाख रुपये हारने वाले किसान थाना भौरा कलां के गांव सावटू निवासी विजय कुमार ने नुकसान की भरपाई करने के लिए साइबर ठगों के साथ मिल गया। उसके धोखाधड़ी के लिए प्रयुक्त बैंक खातों में दो माह में करीब 30 लाख रुपये का लेनदेन हुआ। आरोपी से बरामद मोबाइल फोन में लिंक मेल आइडी में रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर भी 41 शिकायतें दर्ज होना पाया है। साइबर थाना पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है।
एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि आनलाइन पोर्टल प्रतिबिंब पर जनपद मुजफ्फरनगर से फर्जी काल कर लोगों के साथ साइबर धोखाधड़ी करने की शिकायतें मिली। थाना साइबर पुलिस ने जांच की तो धोखाधड़ी की घटना में प्रयोग किये गए मोबाइल नंबर व बैंक खाते जनपद मुजफ्फरनगर में संचालित मिले।
इसके बाद जांच कर आरोपी को शामली बस अड्डे के पास पकड़ा गया। उससे पूछताछ की गई तो उसने बताया कि नुकसान पूरा करने के लिए उसने टेलीग्राम ग्रुप की मदद से साइबर ठगी का काम करने वाले गिरोह के साथ काम शुरू किया। उसने अपने खाते साइबर ठगो को उपलब्ध कराए थेे। वह उसके व उसके परिजनों के खातों में पैसा भेजते थे। रिपोर्ट दर्ज कर उसका चालान कर दिया गया।
गिरफ्तार आरोपी विजय ने पुलिस को बताया कि वह लंबे समय से ऑनलाइन गेमिंग में लिप्त था। उसे लगभग 5 लाख रुपये का नुकसान हुआ, जिस कारण उसे अपनी दो बीघा जमीन बेचनी पड़ी। जमीन वापस खरीदने का कोई वैध रास्ता न मिलने पर उसने साइबर अपराधियों के साथ मिलकर अवैध तरीके से पैसा कमाने का रास्ता अपनाया।
शुरुआत में उसने अपने मोबाइल नंबर और बैंक खातों का उपयोग कर ऑनलाइन धोखाधड़ी की, लेकिन विभिन्न राज्यों से शिकायतें दर्ज होने के कारण उसके खाते फ्रीज हो गए। इसके बाद उसने अन्य लोगों, अपने भाई और अपनी माता के बैंक खातों व मोबाइल नंबरों का उपयोग कर टेलीग्राम के माध्यम से साइबर फ्रॉड करना शुरू किया।
उसने स्वयं व अपने परिजनों के नाम पर कई बैंकों में खाते खुलवाए, जिनका उपयोग फ्रॉड की राशि प्राप्त करने के लिए किया गया। शिकायतों के चलते उसके कुछ खाते ब्लॉक हो गए, जिसके बाद उसने अपने भाई के खाते का इस्तेमाल जारी रखा।
बताया गया कि दो मोबाइल नंबरों पर दो शिकायतें तथा दो खातों पर कुल 15 शिकायतों दर्ज होना अभी तक प्रकाश में आया है। इसके अतिरिक्त आरोपी से बरामद मोबाइल फोन में लिंक मेल आइडी में रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर भी 41 शिकायतें दर्ज है। आरोपी ने प्रयुक्त बैंक खाते में दो माह में करीब 30 लाख रुपये का लेनदेन किया गया है।
अभी तक लगभग एक करोड़ रुपये से अधिक की धोखाधड़ी की शिकायतें दर्ज होने की जानकारी मिली है। इसमें से 30 लाख रुपये की धनराशि आरोपी के खाते में आना पाया गया। अभी 14 सिम व 14 खातों व अन्य शिकायतों तथा दर्ज मामलों के बारे में साइबर थाना टीम जानकारी कर रही है।
Trending Videos