सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   crime news

Muzaffarnagar News: कर्ज उतारने को बैंक में की चोरी, 4.17 लाख रुपये बरामद

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
crime news
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। जानसठ कोतवाली पुलिस ने बैंक के व्यवसायिक सहायक के चोरी हुए 4.17 लाख रुपये बरामद करते हुए घटना का खुलासा किया है। आरोपी बुआड़ा कलां खतौली निवासी नीरज उर्फ भटट्ड को मुठभेड़ में दबोच लिया। उसने छह दिन पहले बैंक की दीवार में कुंबल कर रुपये चोरी किए थे। ऑनलाइन गेम में हारने पर उस पर कर्ज हो गया था। यह कर्ज उतारने के लिए रुपये चोरी किए थे।



एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने पुलिस लाइन सभागार में प्रेसवार्ता में बताया कि 15 जून को तिसंग गांव केे यूनियन बैंक के मैनेजर अजय प्रताप सिंह ने तहरीर देकर थाना जानसठ पुलिस को बताया कि 10 जून की रात चोर ने बैंक की दीवार में कुंबल कर बैंक में रखी रैक में रखे गए चार लाख 17 हजार 500 रुपये नकद चोरी कर लिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानसठ पुलिस सोमवार रात में मन्तौडी पुलिया पर संदिग्ध व्यक्ति व वाहनों की चेकिंग कर रही थी इसी दौरान एक संदिग्ध मोटर साइकिल सवार आता हुआ दिखाई दिया। रोकने के प्रयास पर वह मोटर साइकिल मोड कर भागने लगा। पीछा करने पर उसने फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में वह पैर में गोली लगने से घायल हो गया।
विज्ञापन

गिरफ्तार कर तलाशी में उससे चार लाख 17 हजार 500 रुपये नकद बरामद हुए। तमंचा, एक लोहे की रॉड व मोटरसाइकिल बरामद की गई। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम बुआड़ा कलां खतौली निवासी नीरज उर्फ भटट्ड बताया। उसने बताया कि बरामद रुपये उसने तिसंग गांव में बैंक से चोरी किए थे। बरामद लोहे की रॉड से उसने बैैंक की दीवार में कुंबल किया था।
वह आनलाइन गेम में हार गया था और उस पर कर्ज हो गया था। कर्ज उतारने के लिए ही उसने चोरी की थी। उसने लोहे की राॅड से मात्र 15 मिनट में दीवार में कुंबल कर लिया था। पुलिस ने मैनेजर से कह कर अब वहां सीसीटीवी व लाइट की व्यवस्था कराई है। आरोपी का चालान कर दिया है। प्रेसवार्ता में एसपी देहात अक्षय संजय महाडीक व जानसठ थाना प्रभारी विनोद कुमार भी मौजूद रहे।
-----
किसानों के केसीसी के खाते में जमा करने थे रुपये
जानसठ। बैंक के शाखा प्रबंधक अजय प्रताप सिंह ने बताया कि 10 जून की रात को घटना हुई थी। बैंक के अंदर सब कुछ सही मिला था। 11 जून की सुबह पुलिस को सूचना दी थी। शुक्रवार को उनको पता चला कि गांव तिसंग निवासी हरपाल और गांव नया गांव निवासी ब्रज मोहन को केसीसी का रुपया जमा करना था। यह रुपया बैंक के बिजनेस सहायक संदीप के पास जमा करना होता है, लेकिन 10 जून को वह बैंक नहीं आए थे। उनके घर पर कार्य चल रहा था, इसलिए दोनों ग्रामीणों से यह रुपया बैंक के पीटीएस सब स्टाफ अर्जुन ने लेकर बैंक में ही रैक में रख दिया था, जबकि यह रुपये उसको अपने घर ले जाने थे। वह इन रुपयों को भूल गया था। शुक्रवार को उन्होंने बैंक से रुपये चोरी होने की जानकारी पुलिस को दे दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed