{"_id":"69c2ebc9422ac6766302d7b7","slug":"dehradun-mourns-the-death-of-divyanshu-the-darling-of-the-family-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1014-167745-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: देहरादून में दिव्यांशु की मौत से अथाई में शोक, परिवार का था लाडला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: देहरादून में दिव्यांशु की मौत से अथाई में शोक, परिवार का था लाडला
विज्ञापन
छात्र दिव्यांशु का फाइल फोटो
- फोटो : Samvad
विज्ञापन
भोपा(मुजफ्फरनगर)। क्षेत्र के गांव अथाई निवासी 22 वर्षीय छात्र दिव्यांशु जटराणा की देहरादून में हत्या से गांव के लोगों व परिजनों में रोष बना है। मंगलवार को शव गांव में पहुंचते ही परिवार में शोक छा गया। गमगीन माहौल में छात्र का शुक्रताल श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। वह अपने परिवार का लाडला था।
थाना क्षेत्र के गांव अथाई निवासी अमित कुमार जटराणा का 22 वर्षीय बेटा दिव्यांशु जटराणा देहरादून स्थित उत्तरांचल यूनिवर्सिटी में बीटेक द्वितीय वर्ष का छात्र था। सोमवार शाम वह अपने दोस्तों के साथ खाना खाने के लिए केहरी गांव स्थित बाबा रसोई ढाबे पर गया था। इसी दौरान वहां पहले से मौजूद उसी यूनिवर्सिटी के दूसरे गुट के छात्रों ने मामूली बात पर दिव्यांशु पर हमला कर दिया। इससे उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई थी।
यह पता चलते ही परिजन व गांव के लोग देहरादून चले गए थे। घटना से गांव में शोक छा गया था। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हैं। मंगलवार दोपहर पोस्टमार्टम के बाद छात्र का शव गांव पहुंचा तो परिवार में मातम छा गया।
शुकतीर्थ श्मशान घाट पर छात्र का अंतिम संस्कार किया गया। रविंद्र उर्फ छोटा का कहना है कि छात्र अपने परिवार का होनहार बेटा था। वह सभी का लाडला था। परिवार में दादा हरबीर सिंह, दादी कमलेश देवी, पिता अमित कुमार, माता अनिता देवी और भाई अक्षित हैं। पिता किसान हैं।
Trending Videos

छात्र दिव्यांशु का फाइल फोटो- फोटो : Samvad