{"_id":"69c41ce25daa0ff0f909ca63","slug":"video-himachal-up-and-bihar-emerge-victorious-in-junior-national-netball-championship-2026-03-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar: जूनियर नेशनल नेटबॉल चैंपियनशिप में हिमाचल, यूपी, बिहार विजयी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar: जूनियर नेशनल नेटबॉल चैंपियनशिप में हिमाचल, यूपी, बिहार विजयी
मुजफ्फरनगर। बुढ़ाना के सराय में आयोजित 38वीं जूनियर नेशनल नेटबॉल चैंपियनशिप के दूसरे दिन हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश और बिहार की टीमों ने अपने-अपने मुकाबले जीते। बालक वर्ग में हिमाचल प्रदेश ने पश्चिम बंगाल को 21-06 के अंतर से हराया। उत्तर प्रदेश की टीम ने असम को 20-10 से पराजित किया। वहीं, बिहार ने जम्मू-कश्मीर की टीम को 21-11 के अंतर से मात दी। इस अवसर पर मिशन शक्ति कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक अपराध इंदु सिद्धार्थ ने बालिका खिलाड़ियों को महिला सुरक्षा, सशक्तिकरण और आत्मविश्वास के बारे में जानकारी दी। उन्होंने खिलाड़ियों को अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान प्रमोद भट्ट, नीरज कुमार शर्मा और मानव सेवा धर्म प्रकाश सोसाइटी के जोगेंद्र शास्त्री भी उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।