सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Demand to start operation of Udhampur Express train

Muzaffarnagar News: उधमपुर एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन शुरू कराने की मांग

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
Demand to start operation of Udhampur Express train
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। प्रयागराज के सूबेदारगंज से जम्मू के उधमपुर जाने वाली उधमपुर एक्सप्रेस के बंद चलने के कारण अधिवक्ताओं को परेशानी हो रही है। अधिवक्ताओं ने ट्रेन का संचालन शुरू करने की मांग की है।
Trending Videos

जनपद से प्रयागराज जाने के लिए नोचंदी एक्सप्रेस के अलावा प्रयागराज के सूबेदारगंज से जम्मू के उधमपुर जाने वाली उधमपुर एक्सप्रेस ट्रेन है। नोचंदी तो रोजाना संचालित की जा रही है लेकिन उधमपुर एक्सप्रेस पिछले साल अगस्त माह से बंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अगस्त माह में जम्मू के कटरा में भूस्खलन हुआ था। उस समय शालीमार व उधमपुर एक्सप्रेस का संचालन बंद कर दिया था। शालीमार एक्सप्रेस का संचालन तीन माह बाद शुरू कर दिया था लेकिन उधमपुर एक्सप्रेस का संचालन शुरू नहीं हुआ है।
जनपद से काफी अधिवक्ता प्रयागराज कोर्ट कार्य के लिए जाते है। इसके अलावा भी इस मार्ग के विभिन्न शहरों के लिए जनपद से काफी लोग जाते है।
अधिवक्ता मनोज सौदाई ने रेल मंत्रालय को पत्र भेज कर बंद चल रही एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन शुरू कराने की मांग की है। पवन गुप्ता, मोहम्मद तनवीर, अनिल वर्मा का कहना है कि बंद चल रही ट्रेन का संचालन किया जाता है तो इससे अधिवक्ताओं को प्रयागराज जाने में लाभ मिलेगा क्योंकि नोचंदी में सीट न मिलने के कारण मेरठ से दूसरी ट्रेनों में जाना पड़ता है।
रेलवे स्टेशन अधीक्षक पवन कुमार ने बताया कि यह ट्रेन उधमपुर से सूबेदारगंज के लिए सोमवार व बृहस्पतिवार की रात दो से सवा दो बजे के बीच तथा सूबेदारगंज से वापसी में उधमपुर जाने के लिए रविवार व बुधवार की रात में आती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed