{"_id":"69ac7fdb4c155bdb6004a95b","slug":"domestic-gas-becomes-expensive-increasing-worries-for-housewives-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1001-166607-2026-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: महंगी हुई घरेलू गैस, गृहणियों की चिंता बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: महंगी हुई घरेलू गैस, गृहणियों की चिंता बढ़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। ईरान और अमेरिका-इजरायल युद्ध के बीच रसोई गैस की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है। यह मूल्य वृद्धि घरेलू एलपीजी सिलिंडरों पर लागू हुई हैं। 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू एलपीजी सिलिंडर के दाम में 60 रुपये का इजाफा हुआ है। बढ़ोतरी से छह लाख 40 हजार 444 उपभोक्ता प्रभावित होंगे। गृहणियों की चिंता बढ़ गई है। रसोई का बजट आंशिक तौर पर प्रभावित होगा।
व्यापारिक प्रतिष्ठानों, होटलों और रेस्तरां में इस्तेमाल होने वाले कमर्शियल सिलिंडरों की कीमत भी बढ़ाई गई है। 19 किलोग्राम के कमर्शियल सिलिंडर की कीमत में 115 रुपये की वृद्धि हुई है। मूल्य वृद्धि सभी कनेक्शनों पर प्रभावी होगी।
माना जा रहा है कि कमर्शियल सिलिंडर को लेकर आने वाले समय में परेशानी बढ़ सकती है। पहला लक्ष्य घरेलू गैस की सप्लाई सुचारु रखने का होगा। दाम बढ़ने के कारण गृहणियों की चिंता बढ़ गई है।
-- -- -
सरकार को देना चाहिए ध्यान : मित्तल
फोटो
पुरकाजी की गृहणी रिंपी मित्तल का कहना है कि पहले ही सब्जी व दाल समेत रसोई से संबंधित सभी सामान महंगे हैं। अब सिलिंडर के दामों में वृद्धि से रसोई का बजट बिगड़ जाएगा। सरकार को इस ओर ध्यान देना चाहिए।
-- --
महंगाई पर नहीं सरकार का नियंत्रण : रेणू देवी
फोटो
भूराहेड़ी की प्रधान रेणू देवी का कहना है कि महंगाई को लेकर पहले से ही रसोई का बजट बिगड़ा हुआ है। घरेलू गैस भी लगातार महंगी हो रही है। अगर यही हाल रहा तो पहले समय की तरह लकड़ियों के चूल्हे जलाने की नौबत आ जाएगी।
-- --
रसोई का बजट बिगाड़ रही महंगाई : मलिक
फोटो
बुढ़ाना मोड़ के खांजापुर निवासी आराध्या मलिक ने कहा कि घरेलू गैस के दाम बढ़ने पर महिलाओं के रसोई के बजट पर फर्क पड़ता है। गैस के दाम बढ़ाना उचित नहीं है। महिलाओं के हितों के बारे में सरकार को सोचना चाहिए। महिलाएं महीने के हिसाब से रसोई के खर्च को संभालती है।
-- --
तेल की कीमत बढ़ी तो माल ढुलाई हो सकती है मंहगी : मोघा
फोटो
आईआईए सदस्य एफसी मोघा का कहना है कि ईरान-इस्राइल युद्ध के चलते तेल की कीमत बढ़ने की आशंका है। कीमतों में वृद्धि से स्थानीय उद्यमियों को उत्पादन लागत में बढ़ोतरी, माल ढुलाई महंगी होने, और मुनाफे में कमी जैसी चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा।
Trending Videos