सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Types of business and consumer rights asked in UP board exam

Muzaffarnagar News: यूपी बोर्ड परीक्षा में पूछे व्यापार के प्रकार और उपभोक्ता के अधिकार

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
Types of business and consumer rights asked in UP board exam
राजकीय इंटर कॉलेज से परीक्षा देकर लौटते हुए यूपी बोर्ड परीक्षार्थी स्रोत संवाद
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। शनिवार को जिले में यूपी बोर्ड परीक्षा में हाईस्कूल के विद्यार्थियों ने वाणिज्य विषय की परीक्षा दी। इसमें 1192 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी जबकि 36 ने परीक्षा छोड़ी। प्रश्नपत्र में व्यापार के प्रकार, उपभोक्ता अधिकार, बैंकिंग व्यवस्था, बाजार प्रणाली और व्यापार के साधनों से जुड़े अध्यायों से प्रश्न पूछे गए। छात्रों ने प्रश्न पत्र को आसान बताया।
Trending Videos

डीआईओएस राजेश कुमार श्रीवास ने बताया कि दसवीं वाणिज्य विषय की परीक्षा में जिले 1228 छात्र पंजीकृत थे। इनमें से 1192 परीक्षा में शामिल हुए। इंटरमीडिएट की व्यवसायिक विषयों की परीक्षा हुई। इसमें विभिन्न विषयों के 477 छात्र शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा केंद्रों पर नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए कड़े इंतजाम किए गए थे। केंद्र व्यवस्थापकों और कक्ष निरीक्षकों की निगरानी में परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।
डीएवी परीक्षा केंद्र से परीक्षा देकर लौट रहे छात्र आयुष ने बताया कि वाणिज्य विषय के प्रश्नपत्र में व्यापार के प्रकार, उपभोक्ता अधिकार, बैंकिंग व्यवस्था, बाजार प्रणाली अध्याय से प्रश्न पूछे गए।
प्रश्नपत्र में लघु एवं दीर्घ उत्तरीय प्रश्न शामिल थे। लघु उत्तरीय प्रश्नों में व्यापार के महत्व, उपभोक्ता संरक्षण तथा आधुनिक व्यापार प्रणाली के बारे में उत्तर मांगे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed