सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Elderly people are getting sick after searching for treatment on the internet.

Muzaffarnagar News: इंटरनेट पर इलाज ढूंढकर बीमार हो रहे बुजुर्ग

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
Elderly people are getting sick after searching for treatment on the internet.
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। घर में अकेलापन बुजुर्गों के लिए नई-नई बीमारियां पैदा कर रहा है। मोबाइल पर अधिक समय बिताने और उम्र संबंधी बीमारियों का उपचार ढूंढने के चक्कर में बुजुर्ग मानसिक अवसाद के शिकार बनते जा रहे हैं। बुजुर्गों में स्वास्थ्य संबंधी चिंता और अवसाद बढ़ रहा है। जिला अस्पताल के मन कक्ष में ऐसे कई रोगी सामने आ रहे हैं।
Trending Videos

बुजुर्ग अपने स्वास्थ्य के प्रति अधिक संवेदनशील होने के कारण इंटरनेट पर उपचार ढूंढते हैं। इस प्रक्रिया में उन्हें स्वास्थ्य संबंधी चिंता और अवसाद घेर लेता है। विशेषज्ञों के अनुसार, बच्चे बाहर रहने के कारण माता-पिता की सेहत का ख्याल रखने वाला कोई नहीं होता।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में बुजुर्ग मोबाइल पर अधिक समय बिताते हैं और स्वास्थ्य संबंधी जानकारी खोजते हैं। स्वस्थ होने के बावजूद वे अत्यधिक चिंता के शिकार हो रहे हैं। जिला चिकित्सालय के मनोरोग विशेषज्ञ डॉ. अर्पण जैन ने बताया कि बहुत से बुजुर्ग अपनी सेहत को लेकर अधिक संवेदनशील होने के कारण बीमार पड़ रहे हैं।
वहीं, डॉ. अर्पण जैन ने बताया कि मोबाइल पर अधिक समय देने से सेहत बिगड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed