{"_id":"6a2084158564da02560bd02b","slug":"elecrticity-news-muzaffarnagar-news-c-26-1-sal1002-166790-2026-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: दिनभर बिजली कटौती से लोग परेशान, उद्योगों पर भी पड़ा असर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: दिनभर बिजली कटौती से लोग परेशान, उद्योगों पर भी पड़ा असर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शामली। जिले में बुधवार को दिनभर बिजली कटौती से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। लगातार हो रही बिजली कटौती के कारण जनजीवन प्रभावित रहा, वहीं औद्योगिक क्षेत्र में उद्यमियों को भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।
गर्मी बढ़ने के साथ ही बिजली आपूर्ति व्यवस्था पटरी पर नहीं आ पा रही है। शहर के वर्मा मार्केट, दिल्ली रोड, काजीवाड़ा और झिंझाना रोड क्षेत्रों में दिनभर बार-बार बिजली कटौती होती रही, जिससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
औद्योगिक क्षेत्र में भी बिजली कटौती का असर देखने को मिला, जिससे फैक्टरियों का संचालन प्रभावित हुआ। उद्यमी अशोक कुमार और अमित जैन ने बताया कि कई बार घंटों बिजली गुल रहने के कारण उत्पादन कार्य बाधित हो जाता है। उन्होंने कहा कि जल्द ही इस संबंध में जिलाधिकारी और अधीक्षण अभियंता से मिलकर शिकायत की जाएगी।
विज्ञापन
उधर, कैराना, कांधला, जलालाबाद, थानाभवन और ऊन क्षेत्रों में भी बिजली आपूर्ति बाधित रहने से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। लगातार हो रही कटौती से आमजन में नाराजगी बनी हुई है।

Trending Videos