{"_id":"6a2480afa0a706458509dadf","slug":"electricity-news-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1005-172961-2026-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: ऊर्जा निगम का छापा, 40 बकायादारों के कनेक्शन काटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: ऊर्जा निगम का छापा, 40 बकायादारों के कनेक्शन काटे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। बिजली उपभोग करने के बावजूद विद्युत बिल अदा न करने वाले उपभोक्ताओं पर शिकंजा कसा जा रहा है। शेरनगर में ऊर्जा निगम अधिकारियों ने पुलिस को साथ लेकर छापा मारा। जहां 10 हजार से अधिक के 40 बकायादारों के विद्युत बिल जमा न करने पर कनेक्शन काट दिए गए। निगम की ओर से 50 उपभोक्ताओं से 4.5 लाख रुपये की बकाया धनराशि जमा कराई गई।
अधीक्षण अभियंता शहर मनोज कुमार यादव ने बताया कि निगम बकाया वसूली में जुटा है। उन्होंने बताया कि शेरनगर में काफी दिनों से उपभोक्ताओं को बकाया की अदायगी के लिए जागरूक किया जा रहा था। बताया कि बकाया वसूली के लिए गई ऊर्जा निगम की टीम पर शेरनगर में कई बार हमला हो चुका था। जिसे देखते हुए पुलिस को साथ लेकर कार्रवाई की गई।
बताया कि 40 बड़े बकायादारो के विद्युत कनेक्शन विछेदन की कार्रवाई की गई। अभियान में 14 उपभोक्ताओं के मीटर खराब पाए गए। तत्काल मौके पर ही मीटर बदल दिए गए। उन्होंने बताया कि एक उपभोक्ता द्वारा अपने मीटर में शंट लगाकर मीटर को धीमा किया गया था। उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई।
विज्ञापन
नौ जून को स्मार्ट मीटर के बिल किए जाएंगे जारी
अधीक्षण अभियंता शहर मनोज कुमार यादव ने बताया कि नौ जून को स्मार्ट मीटर के बिल जारी कर दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि उपभोक्ताओं को बिल जमा करने के लिए 15 दिन का समय दिया जाएगा। बताया कि 24 जून तक बिल न जमा करने वालों के कनेक्शन काटे जाएंगे।
-- -- --
राशिद