{"_id":"6a7247b0356e5d680d053c33","slug":"fake-beedi-making-racket-busted-goods-recovered-accused-arrested-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1009-177477-2026-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: नकली बीड़ी बनाने का खुलासा, माल बरामद, आरोपी को पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: नकली बीड़ी बनाने का खुलासा, माल बरामद, आरोपी को पकड़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रतनपुरी(बागपत)। पुलिस ने सठेड़ी गांव में नकली बीड़ी बनाने का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में नकली बीड़ी और उसे बनाने का सामान बरामद किया है। आरोपी अपने घर में ही नकली बीड़ी बना रहा था।
जेपी टोबैको प्रोडक्ट प्राइवेट लिमिटेड के सेल्स प्रतिनिधि अनवर हुसैन ने रितेश के खिलाफ तहरीर दी थी। उन्होंने आरोप लगाया कि रितेश उनकी कंपनी के ब्रांड टार्जन, टेलीफोन और पताका 502 के संपत्ति चिह्न का उपयोग कर नकली बीड़ी बना रहा था। रितेश पर फर्जी रैपर तैयार कर कॉपीराइट एक्ट का उल्लंघन करने का भी आरोप है। पुलिस ने अनवर हुसैन की तहरीर पर रितेश के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की थी। आरोपी रितेश पहले भी नकली बीड़ी बनाने के आरोप में पकड़ा जा चुका है।
सीओ बुढ़ाना गजेंद्र पाल सिंह ने बताया कि मंगलवार को पुलिस ने कंपनी के सेल्स प्रतिनिधि अनवर हुसैन और सेल्स मैनेजर वैकुंठ भाई पटेल को साथ लेकर रितेश के घर पर छापा मारा। छापेमारी के दौरान रितेश के घर से छह बोरों में पैक टार्जन ब्रांड की 960 पुड़े नकली बीड़ी मिली। इसके अलावा दो बोरों में पताका 502 ब्रांड की 106 तैयार और खुली पुड़े नकली बीड़ी भी बरामद हुई। एक बोरे में टार्जन और पताका बीड़ी के पंच लेबल, खाली रैपर और झिल्ली जैसे सामान भी मिले। कंपनी के प्रतिनिधियों ने बरामद माल के नकली होने की पुष्टि की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसका चालान कर दिया है।