फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamli: Head Constable on his way for Kanwar duty dies tragically in a road accident

Shamli: कांवड़ ड्यूटी पर जा रहे हेड कांस्टेबल की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, टक्कर मारकर भाग गया वाहन

Wed, 05 Aug 2026 11:39 AM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, शामली
अमर उजाला नेटवर्क, शामली Published by: Mohd Mustakim Updated Wed, 05 Aug 2026 11:39 AM IST
सार

बुलंदशहर के कैथाला गांव के निवासी अजय कुमार शामली जिले में तैनात थे। कांवड़ यात्रा ड्यूटी पर जाते समय किसी वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। मेरठ के अस्पताल में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। परिजनों का रोकर बुरा हाल है। 

विज्ञापन
Shamli: Head Constable on his way for Kanwar duty dies tragically in a road accident
अजय कुमार की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांवड़ यात्रा के दौरान ड्यूटी पर जाते समय सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हेड कांस्टेबल अजय कुमार ने बुधवार सुबह उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। मेरठ के एक निजी अस्पताल में भर्ती अजय कुमार की मृत्यु से उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। वह अपने पीछे पत्नी और दो नाबालिग बेटों को छोड़ गए हैं।
विज्ञापन

 

सोमवार शाम करीब साढ़े सात बजे कादरगढ़ चौकी पर तैनात हेड कांस्टेबल अजय कुमार अपनी बाइक से बनत की ओर कांवड़ ड्यूटी के लिए रवाना हुए थे। चौकी से लगभग एक किलोमीटर आगे एक पेट्रोल पंप के पास पीछे से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इस टक्कर में हेड कांस्टेबल अजय कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल हेड कांस्टेबल को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, थानाभवन ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें मेरठ के एक अस्पताल में रेफर कर दिया गया था। बुधवार की सुबह करीब पांच बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।
 
विज्ञापन

परिवार पर गहरा सदमा
हेड कांस्टेबल अजय कुमार बुलंदशहर जिले के गुलावठी थाना क्षेत्र के कैथाला गांव के मूल निवासी थे। वह अपने चार भाइयों में दूसरे नंबर पर थे। कुछ समय पहले ही उनके बड़े भाई का निधन हो गया था, जिसके बाद परिवार की पूरी जिम्मेदारी अजय कुमार के कंधों पर आ गई थी। उनके इस असामयिक निधन से परिवार ने अपना मुख्य सहारा खो दिया है। अपने पीछे वह अपनी पत्नी, 15 वर्षीय पुत्र कुणाल और 11 वर्षीय पुत्र भव्य को छोड़ गए हैं। दोनों बेटे अभी पढ़ाई कर रहे हैं। इस घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरा गांव शोक में डूबा हुआ है।
 

पुलिस की कार्रवाई
पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक की तलाश तेज कर दी है। घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि वाहन की पहचान की जा सके। 

ये भी देखें...
Saharanpur: नहर में गिरी उत्तराखंड की कार, रेस्क्यू अभियान चलाकर निकाली, नहीं मिला चालक या सवारी; तलाश जारी
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed