फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   40 mm of rainfall in the district

Shamli News: जिले में हुई 40 मिमी बारिश

Wed, 05 Aug 2026 01:25 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
40 mm of rainfall in the district
कैराना के अलीपुर में बारिश में गिरा कच्चा मकान-ग्रामीण
बारिश से जगह-जगह जलभराव से परेशानी, चार डिग्री गिरा पारा
विज्ञापन

झमाझम बारिश से उमस से राहत, शहर में जलभराव और वाहन बंद होने से बढ़ी परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। मंगलवार दोपहर बाद हुई झमाझम बारिश ने जहां लोगों को कई दिनों से पड़ रही उमस और गर्मी से राहत मिली, वहीं शहर के कई इलाकों में जलभराव के कारण परेशानी भी बढ़ गई। बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई और मौसम सुहावना हो गया। उप राजस्व अधिकारी अंबुज चौधरी के अनुसार, जिलेभर में मंगलवार को 40 एमएम बारिश हुई।
मंगलवार को अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सोमवार के मुकाबले चार डिग्री कम रहा। सोमवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस था। वहीं न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहा। दोपहर बाद हुई तेज बारिश से सड़कों पर पानी भर गया और लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। शहर के वर्मा मार्केट, बड़ा बाजार, नाला पटरी, फव्वारा चौक, दिल्ली रोड और कैराना रोड समेत कई प्रमुख स्थानों पर जलभराव हो गया। कई जगह बाइक, स्कूटी और ई-रिक्शा पानी में बंद हो गए। वाहन चालकों को अपने वाहनों को धक्का लगाकर बाहर निकालना पड़ा।
विज्ञापन

सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, मेरठ की मौसम वैज्ञानिक डॉ. श्वेता सिंह ने बताया कि अगले दो दिनों तक जिले में हल्की बारिश और बूंदाबांदी के आसार बने हुए हैं। बादल छाए रहने से तापमान में अधिक बढ़ोतरी की संभावना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


- तीन घंटे बिजली गुल, उमस में लोगों का हाल बेहाल
बारिश के दौरान शहर के सीबी गुप्ता कॉलोनी, वर्मा मार्केट, मिल रोड और आसपास के क्षेत्रों में करीब तीन घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। बारिश के बीच बिजली गुल होने से लोगों को उमस और अंधेरे के कारण परेशानी का सामना करना पड़ा। घरों और दुकानों में कामकाज भी प्रभावित हुआ।
सीबी गुप्ता कॉलोनी निवासी मनोरमा और मलकित ने बताया कि पिछले कई दिनों से रात के समय बिजली कटौती हो रही है। इससे लोगों की नींद प्रभावित हो रही है। उन्होंने निर्बाध बिजली आपूर्ति की मांग की।
ऊर्जा निगम के अधीक्षण अभियंता वीरेंद्र सिंह ने बताया कि बारिश के दौरान तकनीकी फॉल्ट के कारण आपूर्ति बाधित हुई थी। फॉल्ट ठीक कराकर बिजली व्यवस्था सामान्य करा दी गई।

- अंडरपास में भरा पानी, देर शाम तक फंसते रहे वाहन
शामली। मंगलवार की झमाझम बारिश के बाद भैंसवाल, कांधला और गढ़ी के पास स्थित रेलवे अंडरपास में जलभराव हो गया। पानी भरने के कारण दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। कई वाहन बीच रास्ते में फंस गए, जिससे आवागमन भी प्रभावित रहा।
भाकियू नेता मास्टर जाहिद ने बताया कि हर बारिश में इन अंडरपासों में जलभराव की स्थिति बन जाती है। कई बार शिकायत करने के बावजूद स्थायी समाधान नहीं किया गया है, जिससे लोगों को हर बार परेशानी झेलनी पड़ती है।

- पानी में फंसे 100 से अधिक वाहन, मैकेनिकों के यहां लगी कतार
सीजन की पहली तेज बारिश के बाद जलभराव ने वाहन चालकों की मुश्किलें बढ़ा दीं। फव्वारा चौक, नाला पटरी और बड़ा बाजार क्षेत्र में पानी भरने से बाइक, स्कूटी और ई-रिक्शा समेत कई वाहन बंद हो गए।
मैकेनिक सादिक और मनीष ने बताया कि मंगलवार को उनकी दुकानों पर करीब 40 से अधिक वाहन खराब होकर पहुंचे। उनका कहना है कि पानी भरने से बड़ी संख्या में दोपहिया वाहन प्रभावित हुए। अनुमान के अनुसार शहर में 100 से अधिक वाहन पानी में फंसकर खराब हुए, जिन्हें बाद में ठीक कराया गया।



- बारिश में गोहरनी की अस्थाई पुलिस चौकी का तिरपाल गिरा
शामली। बरसात के कारण गोहरनी के पास पुलिस द्वारा बनाई गई अस्थायी चौकी का तिरपाल और अन्य सामान गिर गया। इससे पुलिसकर्मियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं कलक्ट्रेट परिसर के बेसमेंट में भी बारिश का पानी भर गया। जलभराव के कारण वहां खड़े वाहनों को निकालने में फरियादियों और कर्मचारियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

- बारिश ने नगर पालिका के दावों की खोली पोल, घंटों जमा रहा पानी
शामली। बरसात से पहले शहर के नालों की सफाई पूरी कराने का दावा करने वाली नगर पालिका की तैयारियों की मंगलवार की बारिश ने पोल खोल दी। तेज बारिश के बाद शहर के कई इलाकों में पानी भर गया और देर शाम तक जलभराव की स्थिति बनी रही। इसके कारण लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि नालों की सफाई ठीक से हुई होती तो बारिश के बाद ऐसी स्थिति नहीं बनती।
- मूसलाधार बारिश से धान किसानों के चेहरे खिले, सब्जी उत्पादकों की बढ़ी चिंता
जलालाबाद। मंगलवार को हुई झमाझम बारिश से मौसम सुहावना हो गया और लोगों को गर्मी व उमस से राहत मिली। बारिश धान की फसल के लिए फायदेमंद साबित हुई, जिससे धान उत्पादक किसानों में खुशी है। उनका कहना है कि इससे सिंचाई का खर्च बचेगा और फसल को बेहतर बढ़वार मिलेगी।

वहीं दूसरी ओर गोभी समेत अन्य सब्जियों की खेती करने वाले किसानों की चिंता बढ़ गई है। खेतों में पानी भरने से फसल खराब होने की आशंका जताई जा रही है। किसानों साजिद अहमद, राशिद, कय्यूम, शकील अहमद, राजेश, राकेश सैनी और अर्जुन ने बताया कि यदि जल्द जलनिकासी नहीं हुई तो गोभी और अन्य सब्जियों की फसल सड़ सकती है। उधर, नगर के कई निचले इलाकों और प्रमुख मार्गों पर जलभराव से लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा।

कैराना के अलीपुर में बारिश में गिरा कच्चा मकान-ग्रामीण

कैराना के अलीपुर में बारिश में गिरा कच्चा मकान-ग्रामीण

कैराना के अलीपुर में बारिश में गिरा कच्चा मकान-ग्रामीण

कैराना के अलीपुर में बारिश में गिरा कच्चा मकान-ग्रामीण

कैराना के अलीपुर में बारिश में गिरा कच्चा मकान-ग्रामीण

कैराना के अलीपुर में बारिश में गिरा कच्चा मकान-ग्रामीण

कैराना के अलीपुर में बारिश में गिरा कच्चा मकान-ग्रामीण

कैराना के अलीपुर में बारिश में गिरा कच्चा मकान-ग्रामीण

कैराना के अलीपुर में बारिश में गिरा कच्चा मकान-ग्रामीण

कैराना के अलीपुर में बारिश में गिरा कच्चा मकान-ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed