फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Villagers got relief from waterlogging, water was removed from the fields.

Muzaffarnagar News: जलभराव से ग्रामीणों को मिली राहत, खेत में निकाला पानी

Wed, 05 Aug 2026 01:43 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
Villagers got relief from waterlogging, water was removed from the fields.
मोरना। विकास खंड मोरना के कस्बा भोकरहेड़ी मोहल्ला बेहड़ा पट्टी में जलभराव की गंभीर समस्या से जूझ रहे ग्रामीणों को तत्काल राहत मिली है। अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर समस्या का निरीक्षण किया और पानी को खेत में निकलवाया।
विज्ञापन

सोमवार को महिलाओं और बच्चों ने गंदे पानी में खड़े होकर प्रदर्शन किया था। उन्होंने अनशन की चेतावनी भी दी थी। मंगलवार को नायब तहसीलदार ब्रजेश कुमार, कानूनगो सुनील शर्मा और नगर पंचायत टीम मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने ग्रामीणों की उपस्थिति में जलभराव का जायजा लिया और समस्या की गंभीरता को समझा। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक अस्थायी समाधान निकाला। किसान चौधरी वेदवीर सिंह की सहमति से गंदे पानी को उनके गन्ने के खेत में छोड़ने का रास्ता बनाया गया। नायब तहसीलदार ने ग्रामीणों को जल्द ही इस समस्या का स्थायी समाधान कराने का भरोसा दिया। इससे स्थानीय लोगों में उम्मीद जगी है।
विज्ञापन

भोकरहेड़ी के बेहड़ा पट्टी मोहल्ले में ग्रामीण लंबे समय से जलभराव से परेशान थे। गंदे पानी के कारण स्वास्थ्य संबंधी चिंताएं बढ़ रही थीं। ग्रामीणों ने अपनी आवाज उठाने के लिए प्रदर्शन का सहारा लिया। अधिकारियों ने स्थिति की गंभीरता को समझते हुए तुरंत कार्रवाई की। किसान वेदवीर सिंह के सहयोग से पानी को उनके खेत में मोड़कर तत्काल राहत प्रदान की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed