{"_id":"6a25cec19c613a940e00dafe","slug":"fertilizer-news-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1005-173043-2026-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: कृषि विभाग ने यूरिया के 250 बैग किए जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: कृषि विभाग ने यूरिया के 250 बैग किए जब्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। अनुदानित उर्वरक की कालाबाजारी कर लाखों के वारे-न्यारे किए जा रहे हैं। कृषि विभाग ने उत्तराखंड बॉर्डर के समीप गांव सिताबपुरी में ऑपरेशन फार्मर्स फ्रेंड्स के तहत छापा मारकर यूरिया का अवैध गोदाम पकड़ा। इस दौरान कालाबाजारी के लिए एकत्र किया गया 250 बैग यूरिया जब्त किया गया है। विभागीय अधिकारी की ओर से गोदाम सील कर इस मामले में पूर्व में जेल जा चुके निजी खाद विक्रेता रोहन उर्फ प्रियांशु के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई जा रही है।
जिला कृषि अधिकारी राहुल सिंह तेवतिया ने बताया कि कालाबाजारी के लिए अनुदानित यूरिया थोड़ा-थोड़ा कर एकत्र किया जाता था। इसके लिए उत्तराखंड बॉर्डर पर मोरना क्षेत्र में भोकरहेड़ी से आगे सिताबपुरी में किसान सोमपाल के घेर को गोदाम बनाया गया था।
उन्होंने बताया कि सोमपाल के अनुसार रोहन उर्फ प्रियांशु ट्राली में 40-50 बैग भरकर लाता और ले जाता था। पिछले लगभग दो माह से यह कार्य चल रहा था। उन्होंने बताया कि आगे की छानबीन की जा रही है। मामले की जानकारी स्थानीय पुलिस एसओजी को दे दी गई है, जबकि आरोपी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई जा रही है।