सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Fire Breaks Out in School Van, Five Children and Driver Injured in Muzaffarnagar

मुजफ्फरनगर: स्कूल वैन में लगी भीषण आग, पांच बच्चे और चालक झुलसे, गांव में मची अफरा-तफरी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Fri, 10 Apr 2026 01:05 PM IST
विज्ञापन
सार

मुजफ्फरनगर के पुरकाजी क्षेत्र के समसो गांव में बच्चों को स्कूल ले जा रही वैन में अचानक आग लग गई। हादसे में पांच बच्चे और चालक झुलस गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।

Fire Breaks Out in School Van, Five Children and Driver Injured in Muzaffarnagar
स्कूल वैन में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मुजफ्फरनगर जिले के पुरकाजी क्षेत्र के गांव समसो में शुक्रवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब बच्चों को स्कूल लेकर जा रही एक वैन में अचानक आग लग गई। इस हादसे में वैन में सवार पांच बच्चे और चालक झुलस गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया।

Trending Videos


जानकारी के अनुसार, गांव समसो से बच्चों को लेकर आशीष इंग्लिश एकेडमी जा रही स्कूल वैन में अचानक आग लग गई। आग लगने के बाद वैन में सवार बच्चों में चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंच गए। स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत बच्चों और चालक को बाहर निकालने में मदद की और आग बुझाने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: आतंकी कनेक्शन: दुबई में बैठे आकिब को भारत लाने की कवायद, नेटवर्क की तलाश, वेस्ट यूपी के दर्जनों युवक रडार पर

हादसे में झुलसे बच्चों और चालक को पुलिस और परिजनों की मदद से तुरंत उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार सभी घायलों का इलाज कराया जा रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। शुरुआती तौर पर वैन में आग लगने का कारण तकनीकी खराबी माना जा रहा है, हालांकि वास्तविक कारण जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

घटना के बाद क्षेत्र में स्कूल वाहनों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि बच्चों की सुरक्षा के लिए स्कूल वाहनों की नियमित जांच बेहद जरूरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed