सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Lack of indicators and illegal cuts are inviting accidents.

Muzaffarnagar News: संकेतक का अभाव और अवैध कट दे रहे हादसों को न्योता

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
Lack of indicators and illegal cuts are inviting accidents.
खतौली नेशनल हाईवे बाईपास पर बनाया गया अवैध कट। संवाद
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। दिल्ली-देहरादून हाईवे पर पुरकाजी से खतौली के बीच जगह-जगह बनाए गए अवैध कट हादसों की वजह बन रहे हैं। जगह-जगह साइड बदलने के लिए कट बनाकर हादसों को न्योता दिया जा रहा है। रात के समय खतरा और अधिक बढ़ जाता है।
Trending Videos

यह स्थिति अन्य वाहनों के लिए खतरनाक साबित होती है। सड़क सुरक्षा के नियमों का उल्लंघन करते हुए यह कट हादसों को न्योता दे रहे हैं। विशेष रूप से रात के समय इन कटों पर दुर्घटना का जोखिम काफी बढ़ जाता है। अंधेरे में वाहन चालकों को इन अचानक बने कटों का पता लगाना मुश्किल होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे तेज रफ्तार वाहनों के बीच टक्कर की आशंका बनी रहती है। लोगों ने इन अवैध कटों को बंद करने की मांग की है। सुरक्षित यातायात सुनिश्चित करने के लिए इन कटों को हटाना अनिवार्य है।
भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजू अहलावत कहते हैं कि अवैध कट से हादसों का खतरा बढ़ता है। सड़क सुरक्षा समिति को अपने दायित्व का पालन करना चाहिए। आरटीआई कार्यकर्ता सुमित मलिक का कहना है कि जिस तरह टैक्स लिया जाता है, उसी तरह लोगों की जिंदगी सुरक्षित रखने के लिए पुलिस-प्रशासन को जिम्मेदारियों का निर्वहन करना चाहिए।

खतौली नेशनल हाईवे बाईपास पर बनाया गया अवैध कट। संवाद

खतौली नेशनल हाईवे बाईपास पर बनाया गया अवैध कट। संवाद

खतौली नेशनल हाईवे बाईपास पर बनाया गया अवैध कट। संवाद

खतौली नेशनल हाईवे बाईपास पर बनाया गया अवैध कट। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed