सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Protests against smart meters, demand for restoration of old meters

Muzaffarnagar News: स्मार्ट मीटर के विरोध में प्रदर्शन, पुराने मीटर बहाल करने की मांग

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
Protests against smart meters, demand for restoration of old meters
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। प्रीपेड मीटर की अनिवार्यता समाप्त किए जाने के बाद स्मार्ट मीटर का विरोध फिर से शुरू हो गया है। खालापार में लोगों ने प्रदर्शन कर स्मार्ट मीटर उतारने की मांग करते हुए प्रदर्शन किया। मांग की गई कि प्रीपेड स्मार्ट मीटर उतरवाकर पुराने मीटर लगवाए जाएं।
Trending Videos

शहर के मोहल्ला खालापार में भारतीय किसान मजदूर सर्वसमाज के राष्ट्रीय प्रतिनिधि नदीम खान के नेतृत्व में लोगों ने प्रदर्शन किया। नारेबाजी करते हुए प्रीपेड स्मार्ट मीटर को उपभोक्ताओं के लिए नुकसानदेह बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मांग उठाई कि पुराने मीटर बहाल कर उपभोक्ताओं के घरों पर उन्हें वापस लगाया जाएगा। नदीम खान ने कहा कि स्मार्ट (प्रीपेड) मीटर प्रणाली से आम जनता को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
उन्होंने मांग की कि या तो प्रीपेड मीटर को पोस्टपेड प्रणाली में बदला जाए या फिर पुराने मीटर ही दोबारा लगाए जाएं। चेतावनी दी गई कि यदि उनकी मांगों पर अमल नहीं हुआ तो आंदोलन को तेज किया जाएगा। इस मौके नफीस, राशिद, सुकैना, मेराज, फुरकान आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed