सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Fire breaks out in warehouse due to short circuit.

Muzaffarnagar News: गोदाम में शॉर्ट सर्किट से लगी आग

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2026 07:03 PM IST
विज्ञापन
Fire breaks out in warehouse due to short circuit.
विज्ञापन
- मखियाली में स्टार ट्रेडिंग कंपनी के गोदाम में लगी थी आग

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। नई मंडी के मखियाली में स्टार ट्रेडिंग कंपनी के गोदाम में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। दमकल विभाग टीम ने शटर व दीवार तोड़कर आग बुझाई। गोदाम में बच्चों के खेलने से संबंधित व अन्य सामान रखा था। भोपा रोड पर मखियाली में सलमान ने स्टार ट्रेडिंग कंपनी के नाम से शोरूम बनाया है। वहां पर बच्चों से संबंधित सामान के अलावा कंपनी की एलईडी, जूते व अन्य सामान बेचा जाता है। शोरूम के पीछे गोदाम बनाया है। उसका शटर ग्राहकों के आने पर खोला जाता है अन्यथा शटर को बंद रखा जाता है।


सोमवार दोपहर में गोदाम का शटर बंद था। मैनेजर कपिल कुमार व अन्य कर्मचारी शोरूम में थे। इसी दौरान गोदाम में आग लग गई। सामान खरीदने पहुंचे ग्राहकों ने गोदाम के अंदर से धुआं निकलते देखा तो उन्होंने शोरूम के कर्मचारियों को बताया। कर्मचारियों ने आग बुझाने के प्रयास शुरू किए। सूचना देने पर दमकल विभाग टीम पानी से लदे तीन टैंकरों के साथ मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम ने गोदाम का शटर व दीवार तोड़ी और इसके बाद आग बुझाने की कार्रवाई शुरू की। काफी प्रयास के बाद आग को बुझाया गया लेकिन इससे पहले गोदाम में रखा लाखों का माल जल गया। मैनेजर कपिल कुमार ने बताया कि शॉर्ट सर्किट से लगी आग से लगभग 15 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
Trending Videos

सीएफओ अनुराग कुमार ने बताया कि विभागीय टीम ने आग को लगभग बीस मिनट में बुझा दिया था। गोदाम में रखे फ्रीज बचा लिए गए। उनकी टीम जानसठ रोड पर पेपर मिल में लगी आग को बुझाने में जुटी थी। इसी बीच यह आग लगने की सूचना मिली तो टीम मखियाली में मौके पर पहुंची थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed