सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   fire news

Muzaffarnagar News: गैस सिलिंडर लिकेज होने से होटल में लगी आग

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
fire news
विज्ञापन
मीरापुर। कस्बे के भीड़भाड़ वाले इलाके बस स्टैंड चौराहे पर स्थित एक होटल में सिलिंडर लिकेज होने से आग लग गई। आग लगने से मौके पर अफरा तफरी मच गई। होटल में खाना खा रहे लोगों ने बामुश्किल बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। आग से होटल का लाखों का फर्नीचर व अन्य सामान जलकर राख हो गया।
Trending Videos



मीरापुर में बस स्टैंड चौराहे पर कस्बे के मौहल्ला कमलियान निवासी हारुन का लजीज होटल है। बुधवार की दोपहर होटल पर कई लोग खाना खा रहे थे। होटल के अंदर लगा गैस सिलिंडर लिकेज हो रहा था। इस दौरान अचानक सिलिंडर में आग लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

आग ने कुछ ही पलों में विकराल रूप धारण कर लिया। होटल के अंदर खाना खा रहे लोगों में अफरा तफरी मच गई। लोगों ने खाना छोड़कर बाहर भागकर अपनी जान बचाई। मौके पर आए पुलिसकर्मियों ने आसपास की दुकानों व पास में खड़े लोगों को वहां से हटाया।
होटल के अंदर लगी आग से वहां रखा लाखों की कीमत का फर्नीचर, बर्तन ,खाद्य सामग्री व अन्य सामान जलकर राख हो गया। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद लोगों की मदद से आग पर काबू पाया। सिलिंडर को बाहर निकाल कर उसकी लिकेज बंद की गई। होटल मालिक ने लाखों का नुकसान होना बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed