{"_id":"69f7981325511d236b0384b7","slug":"ganja-smugglers-used-to-work-as-labourers-for-show-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1037-170533-2026-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: दिखावे के लिए मजदूरी करते थे गांजा तस्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: दिखावे के लिए मजदूरी करते थे गांजा तस्कर
विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली पुलिस के साथ मुठभेड़ में पकड़े गए पांचों आरोपियों से एक करोड़ का गांजा बरामद हुआ है। यह गांजा ओडिशा सीमा से लाया गया था और बेचने के लिए उत्तराखंड ले जाया जा रहा था। गिरफ्तार आरोपियों में सरगना किफायतउल्ला सहित सभी आरोपी दिखावे के लिए मजदूरी करते थे। सरगना के अलावा पुलिस को अभी अन्य आरोपियों का आपराधिक इतिहास नहीं मिला है।
एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने पुलिस लाइन सभागार में प्रेसवार्ता में जानकारी दी कि शनिवार देर रात नई मंडी कोतवाली पुलिस की सिसौना रजबहे की पुलिया के पास क्रेटा व पिकअप सवार मौहम्मद सुल्तान निवासी कैराना रोड शामली, गुड्डू ,डॉ. सोनू निवासी भैंसरहेडी, किफैत उर्फ किफायतउल्ला निवासी भैंसरहेडी हाल पता पुरकाजी व जितेंद्र निवासी गांव लांक थाना कोतवाली शामली जनपद शामली के साथ पुलिस की मुठभेड़ हो गई।
सुल्तान व गुड्डू घायल हुए है। उनकी गाड़ियों से 250 किलो गांजा बरामद हुआ। गिरफ्तार सुल्तान, जितेंद्र गाड़ी चालक, गुड्डू खेत मजदूर, सरगना किफायतउल्ला स्टील व लोहे के गेेट लगाने का काम करता था।
डाॅ. सोनू पहले अप्रशिक्षित डॉक्टर के रूप में काम करता था। दो साल से मजदूरी करता था। आरोपियों से तीन तमंचे, गांजा, दो गाड़ी व चार मोबाइल बरामद हुए है। सभी आरोपियों का चालान कर दिया है। उनके संपर्क में रहने वाले लोगों का पता लगाया जा रहा है। बरामद पिकअप किफायतउल्ला व क्रेटा सुल्लान की है। सस्ते दाम में खरीदकर ऊंचे दाम पर गांजा बेचते थे। संवाद
Trending Videos