{"_id":"69a729c50b0fddceff0e4d91","slug":"holi-news-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1001-166385-2026-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: दुल्हैंडी पर पुलिस ने किए सुरक्षा के कड़े इंतजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: दुल्हैंडी पर पुलिस ने किए सुरक्षा के कड़े इंतजाम
विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। दुल्हैंडी के मद्देनजर पुलिस अलर्ट हो गई है। शांति और व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिले को आठ सुपर जोन, 21 जोन और 80 सेक्टर में विभाजित किया गया है। पुलिस ने हुड़दंग, स्टंटबाजी और शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी जारी की है।
मुख्य चौराहों और हाईवे पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस अधिकारी पूरे दिन लगातार भ्रमण पर रहकर स्थिति का जायजा लेंगे। एडीजी भानु भास्कर ने सोमवार देर रात नगर में फ्लैग मार्च किया। उनके साथ एसएसपी संजय कुमार वर्मा, एसपी सिटी सत्य नारायण प्रजापत और अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।
एडीजी ने सुरक्षा व्यवस्था का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने होली पर्व पर किसी भी प्रकार का हुड़दंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के आदेश दिए हैं। एडीजी ने सभी नागरिकों से होली का पर्व आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाने की अपील भी की है।
-- -
इनसेट
वाहन दौड़ाए तो पुलिस करेगी कार्रवाई
एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने यातायात पुलिस को विशेष रूप से सतर्क रहने के आदेश दिए हैं। उन्हें तेज गति से वाहन दौड़ाने वालों पर कार्रवाई करने को कहा गया है। स्टंटबाजी करने वालों की गतिविधियों पर भी कड़ी निगाह रखी जाएगी। होली पर पूर्व में हुई घटनाओं वाले क्षेत्रों में पुलिस अतिरिक्त सतर्कता बरते। पूरे दिन पुलिस की चीता टीम और क्लस्टर मोबाइल भी सक्रिय रहेंगे।
-- --
इनसेट
जहां पहले झगड़े हुए, वहां पुलिस की निगरानी
एसएसपी संजय वर्मा ने बताया कि पिछले सालों में जहां पर दुल्हैंडी को लेकर झगड़े हुए हैं, वहां विशेष सतर्कता बरती जा रही है। ऐसे स्थानों पर पुलिस तैनात रहेगी। लोगों से भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील की गई है।
Trending Videos