फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Kanwariyas passed through one and a half feet of water at Shiv Chowk

Muzaffarnagar News: शिव चौक पर डेढ़ फीट पानी से गुजरे कांवड़ियां

Tue, 11 Aug 2026 01:22 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
Kanwariyas passed through one and a half feet of water at Shiv Chowk
शहर के रुड़की रोड से दौड़ते कांवड़िये : संवाद - फोटो : 1
मुजफ्फरनगर। सावन माह के दूसरे सोमवार को मूसलाधार बारिश के कारण शहर के शिव चौक पर करीब डेढ़ फीट पानी भर गया। शिवभक्त पानी से होकर गुजरे। नगरपालिका ने जलनिकासी के लिए सुपर सकर मशीन मंगाई। डीएम उमेश मिश्रा और एसएसपी संजय वर्मा मौके पर पहुंचे। पानी निकलवाकर कांवड़ मार्ग सुचारु कराया। रामपुर तिराहा से रूट डायवर्जन भी रखा गया।
विज्ञापन

डाक कांवड़ियों की भीड़ के बीच सोमवार को बारिश ने मुश्किलें खड़ी कर दी। सुबह करीब नौ बजे बरसात शुरू हुई। गन्ना शोध संस्थान के मौसम पर्यवेक्षक केशव कुमार ने बताया कि 138 मिमी बरसात रिकॉर्ड की गई है। सिर्फ 24 घंटे में इस साल की यह दूसरी सबसे ज्यादा बारिश है।
विज्ञापन

शिव चौक पर पानी भर जाने के कारण कांवड़ यात्रा की रफ्तार धीमी पड़ी। बारिश थमते ही यहां जाम की स्थिति बन गई। इसके बाद डीएम-एसएसपी मौके पर पहुंचे। खुद पानी में खड़े होकर जलनिकासी व्यवस्था दुरुस्त कराई। पालिका की टीम को बुलाकर नालों की सफाई पर लगाया गया। एसएसपी ने कंट्रोल रूम से कांवड़ियों से धैर्य बनाए रखने और सुरक्षित यात्रा के लिए आराम से सफर करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

nइस तरह निकलवाया गया पानी : सिटी मजिस्ट्रेट पंकज प्रकाश राठौर और नगरपालिका ईओ पवन कुमार मौके ने बताया कि 12 हजार लीटर क्षमता की सुपर सकर मशीन और चार हजार लीटर क्षमता की सक्शन मशीन लगाकर पानी निकलवाया गया। कांवड़ियों को जलनिकासी से राहत मिली।
nजल भराव से टापू बन गई शहर की कई कॉलोनियां : मूसलाधार बारिश और जल निकासी अवरुद्ध होने के कारण शहर के कई आवासीय इलाके और कॉलोनियां घंटो तक टापू में तब्दील रहे। शहर की हृदयस्थली शिव चौक सहित, रामपुरी, एकता विहार, जसवंतपुरी, किदवई नगर, खालापार, नई आबादी, नई मंडी क्षेत्र, गांधी नगर आदि इलाकों में जल भराव हुआ।
nइन फसलों को होगा लाभ : कृषि विज्ञान केंद्र बघरा के वैज्ञानिक वीरेंद्र सिंह का कहना है कि धान, गन्ने और चारे की फसलों को लाभ मिलेगा। सब्जी और बेल वाली फसलों को नुकसान होगा। दिन का अधिकतम तापमान 29.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। लोगों को गर्मी से राहत मिली है। आम जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा।
nनेशनल हाईवे जडौदा पर बारिश से जलभराव : मंसूरपुर। नेशनल हाईवे जडौदा पर भारी बारिश के कारण जलभराव हो गया। इससे कांवड़ियों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। बारिश के चलते हाईवे पर कई फीट पानी भर गया था।
जडौदा क्षेत्र में पानी भरने से यातायात धीमा हो गया। कांवड़ यात्रा पर निकले श्रद्धालुओं को विशेष रूप से दिक्कतें आईं। सीओ खतौली रुपाली राय के साथ पुलिस मौके पर पहुंची।

पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पंप लगवाए। इन पंपों की मदद से हाईवे से पानी निकाला गया। पानी निकलने के बाद नेशनल हाईवे पर आवागमन फिर से सुचारु हो सका।

शहर के रुड़की रोड से दौड़ते कांवड़िये : संवाद

शहर के रुड़की रोड से दौड़ते कांवड़िये : संवाद- फोटो : 1

शहर के रुड़की रोड से दौड़ते कांवड़िये : संवाद

शहर के रुड़की रोड से दौड़ते कांवड़िये : संवाद- फोटो : 1

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed