फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Shivratri today, water abhishek of Lord Bholenath begins early in the morning.

Muzaffarnagar News: शिवरात्रि आज, तड़के से भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक शुरू

Tue, 11 Aug 2026 01:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
Shivratri today, water abhishek of Lord Bholenath begins early in the morning.
सावन माह के दूसरे सोमवार को शिव पार्वती मंदिर सांझक में जलाभिषेक करते श्रद्धालु   -  संवाद - फोटो : 1
मुजफ्फरनगर। शिवरात्रि पर्व आज मनाया जाएगा। भक्तों ने मंगलवार तड़के से शिवरात्रि पर्व पर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक शुरू कर दिया। भक्तों की लंबी लाइन तड़के से लगनी शुरू हो गई। पुलिस भी सुरक्षा व व्यवस्था के मद्देनजर भी आधी रात के बाद से सभी मंदिरों पर तैनात हो गई। शहर के सभी मंदिरों और शिवालयों को झालरों और फूलों से सजाया गया है।
विज्ञापन




भगवान शिव का जलाभिषेक करने का शुभ मुहूर्त सुबह चार बजे से शुरू हो गया है। शिव चौक स्थित मंदिर परिसर में सुबह तीन बजे प्रातःकालीन आरती हुई। इसके बाद चार बजे से जलाभिषेक शुरू हुआ। शिवभक्त कांवड़िये और अन्य श्रद्धालुओं ने भगवान शिव की पूजा अर्चना कर जलाभिषेक शुरू किया है।
विज्ञापन




शिवचौक स्थित शिव मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित विकास भारद्वाज ने बताया कि मंगलवार को दोपहर दो बजे और रात्रि आठ बजे भगवान शिव की महाआरती की जाएगी। रात्रि में महाआरती से पहले भोलेनाथ का विशेष शृंगार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




रात्रि में भजन संध्या का निर्णय मौसम को देखकर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि मंगलवार को सावन कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि सुबह 4:55 बजे से शुरू होकर 12 अगस्त की रात 1:54 बजे तक रहेगी। उदया तिथि के आधार पर सावन शिवरात्रि का व्रत और पूजन मंगलवार को किया जाएगा।
---------------



जिले के प्रमुख शिवालय



संभलहेड़ा का पंचमुखी शिव मंदिर, शिव चौक मुजफ्फरनगर, सांझक का शिव पार्वती शिव मंदिर, भैरव मंदिर (एकादश शिवलिंग) अंसारी रोड, पलड़ा में एकांतेश्वर शिव मंदिर, गोयला में सिद्धपीठ बारहवाला शिव मंदिर, चरथावल में शिव मंदिर, सिखेड़ा क्षेत्र के गांव भंडूर का शिव मंदिर प्रमुख शिवालय हैं।

-----------



सुरक्षा व व्यवस्था को शिवालयों पर पुलिस तैनात



मुजफ्फरनगर। शिवरात्रि पर जिले के 148 शिवालयों पर सोमवार आज भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया जाएगा। सभी शिवालयों पर सुरक्षा व व्यवस्था बनाने के लिए महिला व पुरुष पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। शिव चौक, संभलहेड़ा व अन्य प्रमुख शिवालयों की सुरक्षा के लिए सख्त आदेश दिए गए हैं। एसपी सिटी अमृत जैन ने बताया कि मंदिरों पर पुलिस व पैरामिलिट्री तो तैनात रहेगी ही, साथ ही एलआईयू, डॉग स्क्वायड, बम निरोधक दस्ता, एएसचेक टीम भी मौजूद रहेगी।

सावन माह के दूसरे सोमवार को शिव पार्वती मंदिर सांझक में जलाभिषेक करते श्रद्धालु   -  संवाद

सावन माह के दूसरे सोमवार को शिव पार्वती मंदिर सांझक में जलाभिषेक करते श्रद्धालु   -  संवाद- फोटो : 1

सावन माह के दूसरे सोमवार को शिव पार्वती मंदिर सांझक में जलाभिषेक करते श्रद्धालु   -  संवाद

सावन माह के दूसरे सोमवार को शिव पार्वती मंदिर सांझक में जलाभिषेक करते श्रद्धालु   -  संवाद- फोटो : 1

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed